माइक्रोमैक्स ने 4,999 रुपये में लॉन्च किया नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 नवंबर 2016 11:38 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 4जी में 5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है
  • कैनवस स्पार्क 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
हैंडसेट बनाने वाली घरेलू निर्माता माइक्रोमैक्स ने अपनी स्पार्क सीरीज़ में नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 4जी स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपये है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर मिलेगा और इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फोन की बिक्री के लिए 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी। कैनवस स्पार्क 4जी रिलायंस जियो 4जी ऑफर के साथ आता है।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 4जी में 5 इंच (854×480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो कैनवस स्पार्क 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

इसका डाइमेंशन 144×72.7×10.6 मिलीमीटर है और इसका वज़न 165 ग्राम है। इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.