माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 में है 2 जीबी रैम, 8,130 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2015 11:55 IST
कैनवस एक्सप्रेस 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स कैनवस सीरीज के नए हैंडसेट कैनवस नाइट्रो 3 पेश करने की तैयारी में है। यह हैंडसेट एक थर्ड-पार्टी रिटेलर वेबसाइट पर 8,130 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर नहीं लिस्ट किया गया था। कीमत की जानकारी थर्ड-पार्टी स्टोर के आधार पर दी जा रही है। ज़रूरी नहीं है कि हैंडसेट की आधिकारिक लॉन्च प्राइस यही हो।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 एक डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) डिवाइस है। माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 (ई352) 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर मीडियाटेक (एमटी6592एम) प्रोसेसर और 2 जीबी के रैम से लैस होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) को सपोर्ट करता है।
Advertisement

13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही कैमरे फ्लैश सपोर्ट के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो हैंडसेट 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक फ़ीचर से लैस है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हैंडसेट में 4जी कनेक्टिविटी मौजूद है या नहीं।

हैंडसेट का डाइमेंशन 144.3x72x8.7 मिलीमीटर है और यह 2500 एमएएच की बैटरी से लैस है। हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन फिलहाल ईबे इंडिया की साइट पर उपलब्ध है।
Advertisement

याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स ने बुधवार को अपना नया 4जी स्मार्टफोन कैनवस एक्सप्रेस 4जी लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत  6,599 रुपये है और यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। कंपनी ने बताया है कि इसमें कैट.4 एलटीई मौजूद है जो 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.