माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा हुआ उपलब्ध, कैनवस अमेज़ वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 नवंबर 2015 17:54 IST
माइक्रोमैक्स के दो नए स्मार्टफोन कैनवस मेगा और कैनवस अमेज़ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा एक थर्ड-पार्टी रिटेलर की वेबसाइट पर 8,099 रुपये में उपलब्ध भी है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी कैनवस मेगा और कैनवस अमेज़ स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में उतारेगी।

माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा (ई353) एक डुअल-सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो कैनवस मेगा 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है।

स्मार्टफोन में 2820 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 10 घंटे का टॉक टाइम और 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 154x78.7x8.9 मिलीमीटर है और इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मेगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ (क्यू395) में 5 इंच का एचडी (720X1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस होगा। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर और 2 जीबी का रैम दिया गया है। कैनवस मेगा की तरह कैनवस अमेज़ में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कैनवस अमेज़ की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह 7 घंटे का टॉक टाइम और 260 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.