माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 में है 4000एमएएच की बैटरी, 8,769 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 10 सितंबर 2015 18:19 IST
माइक्रोमैक्स के नए कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन की बिक्री एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हुई है। 8,769 रुपये के इस हैंडसेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और ना ही इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

दूसरी तरफ, मुंबई के नामी रिटेलर ने माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सोशल मीडिया पोस्ट की है। इसके साथ हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है। रिटेल बॉक्स की तस्वीर इस ओर इशारा कर रही है कि यह हैंडसेट जल्द ही देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन कैनवस जूस 2 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे इस साल मार्च महीने में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कैनवस जूस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह कैनवस जूस 3 में 4000एमएएच पावर वाली बड़ी बैटरी है। कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन एक डुअल सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह 5 इंच (720x1280 पिक्सल) के एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आएगा जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। ई-कॉमर्स वेबसाइट का दावा है कि हैंडसेट में 5.5 इंच का डिस्प्ले है जबकि रिटेल बॉक्स पर 5 इंच के स्क्रीन होने की जानकारी दी गई है।

स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक (6580) प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 में 3जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, मेगनिटोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि कैनवस जूस 3 की बैटरी 14 घंटे का टॉक टाइम और 514 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.