माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 5 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जून 2016 12:35 IST
माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस फायर सीरीज का नया स्मार्टफोन फायर 5 लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 5 की कीमत 6,199 रुपये है। माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 5 स्मार्टफोन शैंपेन, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी हैंडसेट के साथ ग्राहकों को गाना स्ट्रीमिंग सर्विस का 6 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है।

कैनवस फायर 5 की सबसे अहम खासियत डुअल फ्रंट स्पीकर हैं। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 5 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस डुअल-सिम हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट के कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, 3जी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2500 एमएएच की बैटरी।

याद रहे कि माइक्रोमैक्स ने इस महीने की शुरुआत में कैनवस अमेज़ 2 स्मार्टफोन 7,499 रुपये में लॉन्च किया था। यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.