माइक्रोमैक्स कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 16:54 IST
माइक्रोमैक्स ने गुड़गांव में आयोजित अपने गट्स टू चेंज में कई नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाया। इसमें नए स्मार्टफोन, टेलीविज़न सेट और टैबलेट शामिल हैं। इस इवेंट में कुल 19 प्रोडक्ट पेश किए गए जिसमें 15 मोबाइल फोन सबसे अहम हैं। हालांकि, कंपनी ने इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया।

कंपनी ने अपने नए लोगो को भी पेश किया। इवेंट में कंपनी ने जोर देकर कहा कि उसने बहुत परिश्रम करके सॉफ्टवेयर और सर्विस को बेहतर करने की कोशिश की है।

पेश किए जाने वाले अन्य स्मार्टफोन में माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम, बोल्ट सुप्रीम 2, बोल्ट क्यू381, कैनवस स्पार्क 2+, कैनवस इवोक, कैनवस मेगा 2, कैनवस यूनाइट 4, कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो शामिल हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टी टास्किंग के लिए 3 जीबी रैम दिया गया है। इस 4जी स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ा पाएंगे। इसकी कीमत 13,999 रुपये है।
Advertisement

यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस मेटल यूनीबॉडी स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरा पीडीएफ फ़ीचर से लैस है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

अब बात माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो की। यह स्मार्टफोन भी 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले से लैस है। 2 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो एमटी6795एम प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 4 जीबी का रैम मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा। यह भी एक 4जी स्मार्टफोन है और इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है। इनबिल्ट 16 जीबी है जिसे यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। यह हैंडसेट भी 13,999 रुपये में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Micromax Phone, Micromax Canvas 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.