5000 एमएएच बैटरी वाला माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो लॉन्च, पावर बैंक का भी काम करेगा फोन

माइक्रोमैक्स ने भारत में 5000 एमएएच बैटरी क्षमता वाला स्मार्टफोन भारत 5 प्रो लॉन्च किया। माना जा रहा है कि कंपनी ने यह फोन खास तौर से शाओमी रेडमी 5 को टक्कर देने के लिए उसी दिन लॉन्च किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2018 10:18 IST
ख़ास बातें
  • 5000 एमएएच बैटरी क्षमता वाला स्मार्टफोन भारत 5 प्रो लॉन्च
  • यह फोन खास तौर से शाओमी रेडमी 5 को टक्कर देगा
  • दोनों फोन समान कीमत रेंज वाले हैं
माइक्रोमैक्स ने भारत में 5000 एमएएच बैटरी क्षमता वाला स्मार्टफोन भारत 5 प्रो लॉन्च किया। माना जा रहा है कि कंपनी ने यह फोन खास तौर से शाओमी रेडमी 5 को टक्कर देने के लिए उसी दिन लॉन्च किया है। दोनों फोन समान कीमत रेंज वाले हैं। कीमत के मामले में खास तौर से यह रेडमी 5 के बेस मॉडल से मेल खाता है। भारत प्रो की खासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है, जो रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस है। इससे यूज़र स्मार्टफोन को पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। बाकी फीचर की बात करें तो भारत 5 प्रो में फेस अनलॉक और फ्रंट कैमरा के लिए एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।
 

माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो की भारत में कीमत

हैंडसेट की कीमत 7,999 रुपये है। बता दें, बुधवार को लॉन्च हुआ रेडमी 5 भी 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है। कीमत के लिहाज़ से मुकाबला रेडमी 5 के 2जीबी रैम वैरिएंट और भारत 5 प्रो के 3जीबी रैम से लैस हैंडसेट के बीच है।
 

माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला यह हैंडसेट एंड्रॉयड नूगा पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 3 जीबी डीडीआर3 रैम। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एलईडी फ्लैश भी इसमें दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें मौज़ूद है, जो एलईडी फ्लैश की जुगलबंदी के साथ आया है।

माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो में 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने की भी सुविधा है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी और आम कनेक्टिविटी विकल्प से लैस है। जैसा कि हमने पहले बताया, फोन को पावर देती है 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी, जिसके 2 दिन तक आराम से चलने का दावा किया गया है। साथ ही यह 3 हफ्तों का स्टैंडबाय देने में सक्षम बताई जा रही है।
Advertisement

लॉन्च कार्यक्रम में माइक्रोमैक्स इनफॉर्मैटिक्स के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर शुभोदीप पाल ने बताया, हमने अपने ग्राहकों को बड़ी बैटरी लाइफ वाले फोन मुहैया करवाए हैं। हम पहली कंपनी थे, जिसने यूज़र को 30 दिन के बैटरी बैक-अप वाला फोन दिया। हमारी नई भारत रेंज निश्चित तौर पर ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर फीचर मुहैया करवाएगी।''
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Nougat
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.