Mi Super Sale: Poco F1 और Redmi Note 6 Pro सहित कई शाओमी स्मार्टफोन पर छूट

शाओमी एक और सेल आयोजित कर रही है। इस चीनी कंपनी ने अपने प्रशंसकों के लिए Mi Super Sale का आयोजन किया है। यह सेल शाओमी की वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2019 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6 Pro का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट 7,999 रुपये में बिक रहा है
  • Redmi Note 6 Pro का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध
  • Mi Super Sale 13 अप्रैल तक चलेगी
शाओमी एक और सेल आयोजित कर रही है। इस चीनी कंपनी ने अपने प्रशंसकों के लिए Mi Super Sale का आयोजन किया है। यह सेल शाओमी की वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित हो रही है। मी सुपर सेल के तहत, Redmi Note 6, Redmi Y2 और Poco F1 जैसे शाओमी स्मार्टफोन डिस्काउंट व अन्य ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। Mi Super Sale में ग्राहक अपनी पसंद के स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट 13 अप्रैल तक सस्ते में खरीद पाएंगे। डिस्काउंट के अलावा चुनिंदा बैंक की ओर से ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

शुरुआत Poco F1 से करते हैं। स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाले पोको एफ1 के 6 जीबी रैम+128 जीबी वेरिएंट को शाओमी की वेबसाइटफ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आमतौर पर यह वेरिएंट 22,999 रुपये में बिकता है। Flipkart इस फोन के 6 जीबी+64 जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत में बेचा जा रहा है। दरअसल, इस प्लेटफॉर्म पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

इसी तरह से Poco F1 का सबसे पावरफुल वेरिएंट 3,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसकी प्रभावी कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा ग्राहकों के पास इस फोन को बिना ब्याज़ वाले ईएमआई के साथ खरीदना संभव है।

अगर आप एंट्री लेवल स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Redmi 6 के 3 जीबी +32 जीबी वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसका 3 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर 8,499 रुपये में उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने 3 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट के दाम को अस्थाई तौर पर 2,000 रुपये कम किया था। इस सेल में शाओमी के दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में उपलब्ध हैं।
Advertisement

Mi Super Sale में Redmi 6 Pro के 4 जीबी +64 जीबी वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। दूसरी तरफ, Redmi Note 6 Pro का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम+64 जीबी मॉडल को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Redmi Y2 और Redmi Note 5 Pro को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। ये हैंडसेट क्रमशः 7,999 रुपये और 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.