Mi CC9 और Mi CC9e की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीर भी आई सामने

Mi CC9 की वास्तविक तस्वीर Weibo पर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ सिर्फ डिस्प्ले है। कोई नॉच नहीं मौज़ूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जून 2019 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होंगे Mi CC सीरीज़ के दोनों फोन
  • Mi CC9 में कोई नॉच नहीं होगा, तस्वीर से पता चला
Xiaomi ने बीते हफ्ते नई 'CC' स्मार्टफोन सीरीज़ से पर्दा उठाया था। यह सीरीज़ युवाओं को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। चर्चा गर्म है कि Mi CC9 और Mi CC9e इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट होंगे। अब दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गए हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर शाओमी मी सीसी9 हैंडसेट की वास्तविक तस्वीर भी सार्वजनिक हुई है। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि ये हैंडसेट इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होंगे।

कीमत को लेकर टिप्सटर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे। मी सीसी9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,200 रुपये) होगा। इस फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, Mi CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) होगा। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 1,899 चीनी युआन (करीब 19,200 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) में बेचे जाएंगे।

Mi CC9 की वास्तविक तस्वीर Weibo पर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ सिर्फ डिस्प्ले है। कोई नॉच नहीं मौज़ूद है। निचले हिस्से पर भी ना के बराबर बेज़ल है। संभव है कि यह फोन मोटोराइज़्ड पॉप-अप कैमरे या नई अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आए।
 
 

Mi CC9 स्पेसिफिकेशन (लीक)

मुकुल शर्मा ने शाओमी मी सीसी9 और मी सीसी9ई के स्पेसिफिकेशन भी साझा किए हैं। टिप्सटर के मुताबिक, Mi CC9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। दावा है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Mi CC9e स्पेसिफिकेशन (लीक)

मी सीसी9ई को 5.97 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन Mi CC9 वाले ही होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  9. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  10. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.