Xiaomi Mi A3 होगा 17 जुलाई को लॉन्च, तस्वीरें लीक

शाओमी ने कुछ दिन पहले मी ए सीरीज़ के पक्ष में माहौल बनाना शुरू किया था। माना जा रहा था कि यह Xiaomi Mi A3 और शाओमी मी ए3 लाइट के लॉन्च की ओर इशारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जुलाई 2019 18:25 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरे और ब्लैक फिनिश के साथ आएगा शाओमी मी ए3
  • शाओमी मी ए3 लाइट भी हो सकता है 17 जुलाई को लॉन्च
  • लीक हुई तस्वीरों से मी ए3 के कथित स्पेसिफिकेशन का खुलासा

Xiaomi Mi A2 का अपग्रेड होगा शाओमी मी ए3

Xiaomi ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन शाओमी मी ए3 का लॉन्च टीज़र ज़ारी किया था। कंपनी ने दावा किया था कि मी ए सीरीज़ के इस फोन को फोटोग्राफी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाएगा। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि Xiaomi Mi A3 को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस बीच आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले मी ए3 की कुछ वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इसके साथ रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी सामने आई है। लेटेस्ट लीक से शाओमी मी ए3 के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि हुई है, जैसे कि स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।

शाओमी ने कुछ दिन पहले मी ए सीरीज़ के पक्ष में माहौल बनाना शुरू किया था। माना जा रहा था कि यह शाओमी मी ए3 और शाओमी मी ए3 लाइट के लॉन्च की ओर इशारा है। कुछ दिन पहले मी ए3 और मी ए3 लाइट के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन और कथित आधिकारिक तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई थीं। कयासों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए शाओमी ने साफ कर दिया है कि शाओमी मी ए3 को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। संभवतः इसके साथ शाओमी मी ए3 लाइट से भी पर्दा उठेगा।

शाओमी स्पेन ने ट्विटर के ज़रिए सोमवार को शाओमी मी ए3 को लाने की जानकारी दी। लॉन्च की तारीख 17 जुलाई होगी।

मी ए3 और उसके रिटेल बॉक्स की तस्वीरें GSMArena द्वारा सार्वजनिक की गई हैं। इसमें फोन तीन रियर कैमरे और ब्लैक फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। ताज़ा लीक से पता चला है कि शाओमी मी ए3 के तीन वेरिएंट होंगे- ब्लू, व्हाइट और ब्लैक। माना जा रहा है कि शाओमी मी ए3 बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए शाओमी मी सीसी9ई का ही एक अवतार होगा।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A3 में होंगे तीन रियर कैमरे


लीक हुई तस्वीरों से मी ए3 के कथित स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। फोन के डिस्प्ले पर इस्तेमाल की गई प्लास्टिक फिल्म से पता चलता है कि इसमें तीन रियर कैमरे होंगे और उसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 6.088 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा और इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिलेगी। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 4030 एमएएच की बैटरी और 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi A3, Mi A3 Specifications, Xiaomi Mi A3

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.