Xiaomi Mi A2 को मिला एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

Xiaomi के Mi A2 स्मार्टफोन को Google का लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने लगा है। अगर आप भी मी ए2 यूजर हैं तो यह खबर आपके काम की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 नवंबर 2018 16:35 IST
ख़ास बातें
  • डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Xiaomi Mi A1 का अपग्रेड है Xiaomi Mi A2
  • XDA फोरम पर उपलब्ध है डाउनलोड लिंक

Mi A2 को मिला एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Mi A2 स्मार्टफोन को Google का लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने लगा है। बता दें की XDA डेवलपर फोरम पर शाओमी मी ए2 को एंड्रॉयड पाई का बीटा वर्जन अपडेट मिलने की खबर सामने आई है। यह इस बात की और इशारा कर रही है कि Xiaomi Mi A2 को आने वाले समय में स्टेबल अपडेट मिल सकता है। शाओमी मी ए सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह  Mi A2 भी स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है।

शाओमी मी ए2 को Android Pie बीटा अपडेट मिलने की खबर को सबसे पहले XDA डेवलपर ने स्पॉट किया है। साइट पर कई स्क्रीनशॉट शेयर किए गए हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं। अपडेट के साथ नेविगेशन जेस्चर,अडाप्टिव बैटरी, नए नेविगेशन बटन समेत कई फीचर्स मिलेंगे। साइट पर बीटा रॉम डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध है। हालांकि, हम यूजर को लिंक डाउनलोड करने की सलाह नहीं देंगे। Mi A2 यूजर को आधिकारिक बीटा वर्जन के जारी होने तक का इंतजार करना चाहिए।
Advertisement
 

Photo Credit: XDA Developers

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। मी ए2 ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में बेचा जाता है। फेस्टिव सीजन के दौरान Xiaomi Mi A2 का 6 जीबी वेरिएंट 17,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर और मी के अधिकृत रिटेल स्टोर में बेचा जाता है।
 

Photo Credit: XDA Developers

Mi A2 के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है।

प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.