Mi 9 Pro 5G से उठा पर्दा, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से है लैस

Mi 9 Pro 5G 4,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और 12 जीबी तक रैम के साथ आता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 24 सितंबर 2019 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Mi 9 Pro 5G का रियर कैमरा सेटअप मी 9 वाला ही है
  • Mi 9 Pro 5G कंपनी का दूसरा 5जी स्मार्टफोन है
  • 6.39 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है शाओमी मी9 प्रो 5जी

Mi 9 Pro 5G की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) से शुरू

Mi 9 Pro 5G को लॉन्च कर दिया गया है। यह शाओमी ब्रांड का दूसरा 5जी स्मार्टफोन है। नया फोन कंपनी के मी 9 का अपग्रेड है। यह कई नए फीचर्स और बेहतर हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। 5जी सपोर्ट के अलावा शाओमी मी 9 प्रो 5जी में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में तीन रियर कैमरे, 40 वॉट फास्ट चार्जिंग, मीयूआई 11 और वेपर चेंबर कूलिंग सपोर्ट है।
 

Mi 9 Pro 5G price

मी 9 प्रो 5जी की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। स्मार्टफोन के 8 जीबी + 256 जीबी, 12 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 3,799 चीनी युआन (करीब 38,000 रुपये), 4,099 चीनी युआन (करीब 41,100 रुपये) और 4,299 चीनी युआन (करीब 43,100 रुपये) है।
Advertisement
 

Mi 9 Pro 5G specifications, features

डुअल-सिम मी 9 प्रो 5जी मीयूआई 11 पर चलेगा। फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Xiaomi ने इस फोन में वेपर चेंबर दिया है।

मी 9 प्रो 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी इस फोन के साथ 45 वॉट का फास्ट चार्जर दे रही है जिसका इस्तेमाल यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस लैपटॉप को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है।
Advertisement

मी 9 प्रो 5जी का रियर कैमरा सेटअप मी 9 वाला ही है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने एफ/ 2.2 अपर्चर वाले Sony IMX586 सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX481 सेंसर है। तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। मी 9 प्रो का वज़न 196 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.