Xiaomi Mi 10 होगा 13 फरवरी को लॉन्च, Mi 10 Pro भी हो सकता है साथ में लॉन्च

Mi 10 के साथ Xiaomi एक और स्मार्टफोन Mi 10 Pro को भी लाने की तैयारी कर रही है जिसमें 16 जीबी तक रैम हो सकते हैं। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि मी 10 सीरीज़ में LPDDR5 RAM दिया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 फरवरी 2020 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Mi सीरीज़ के दोनों फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है
  • शाओमी मी 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा
  • Xiaomi Mi 10 Pro में 16 जीबी तक रैम हो सकते हैं

Mi 10 को ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा

Mi 10 को शाओमी अगले हफ्ते 13 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने एक वीबो पोस्ट के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है। साथ ही, Mi 10 प्रो को भी लॉन्च करने की उम्मीद की जा सकती है। कंपनी ने MWC 2020 से ठीक एक दिन पहले 23 फरवरी को बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित किए Mi 10 के ग्लोबल लॉन्च इवेंट के लिए भी इनवाइट भेजा है। Weibo पोस्ट के साथ, कंपनी ने Mi 10 और Mi 10 Pro के कुछ टीज़र्स को भी पोस्ट किया है। इनमें फोन में LPDDR5 रैम, 5G और वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी के साथ-साथ यूएफएस 3.0 स्टोरेज होने की पुष्टी भी की गई है।

मी 10 लॉन्च की तारीख वाले इस पोस्ट में कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि यह फोन ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। संभावना है कि शाओमी ऐसा चीन में कोरोनोवायरस के प्रकोप के चलते इस फोन को ऑनलाइन लॉन्च कर रही हो। वीबो पर अन्य पोस्ट के जरिए Xiaomi ने खुलासा किया है कि Mi 10 फोन 5G, वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी और UFS 3.0 स्टोरेज को स्पोर्ट करेगा। एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि मी 10 प्रो में एलपीडीडीआर 5 रैम भी होगी।

इससे पहले शाओमी Mi 10 को ग्लोबल स्तर पर बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 से ठीक पहले लॉन्च करने की घोषणा भी कर चुकी है। इसका खुलासा Xiaomi ने मीडिया को 'ब्लॉक द डेट' इनवाइट भेजकर किया है। इनवाइट में 10 का आंकड़े का इस्तेमाल किया गया है। यह Mi 10 सीरीज़ के लॉन्च की ओर इशारा है। मी 10 सीरीज़ में Mi 10 Pro और Mi 10 को लाए जाने की उम्मीद है। लॉन्च की तारीख 23 फरवरी होगी। Xiaomi ने बीते साल अपने नेक्स्ट जेनरेशन प्रीमियम स्मार्टफोन मी 10 और मी 10 प्रो के बारे में बताया था। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2019 में शाओमी ने खुलासा किया था कि मी 10 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन में से एक है।
 

Xiaomi ने इशारा दिया है कि मी 10 में ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट होगा। इनवाइट में मल्टी-कैमरा सेटअप की ओर भी इशारा दिया गया है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर चार कैमरे हो सकते हैं।
Advertisement
 

Mi 10 specifications (rumoured)

शाओमी मी 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा और यह 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यह Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर है। इसमें 48 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, मी 10 प्रो में 65 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की खबर है।

Mi सीरीज़ के दोनों फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है। इस डिज़ाइन की झलक बीते साल सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ में भी मिल चुकी है। बार्सिलोना में लॉन्च किए जाने के बाद Xiaomi अपनी मी 10 सीरीज़ को भारत और अन्य मार्केट में लाए जाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 10 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  3. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  5. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  6. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  8. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  9. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  10. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.