Mi 10 को मिला एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल

हाल ही में OnePlus ने एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट अपने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro यज़र्स के लिए ज़ारी किया था। इसके अलावा Vivo ने भी हाल ही में आगामी एंड्रॉयड का बीटा वर्ज़न अपने Nex 3S और iQoo 3 के लिए रिलीज़ किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जून 2020 16:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus और Vivo डिवाइस के लिए भी रोलआउट हो चुका है यह अपडेट
  • एंड्रॉयड 11 बीटा 1 बिल्ड डेवलपर्स के लिए हुआ है डिज़ाइन
  • अपडेट में शामिल नहीं है Xiaomi की MIUI स्किन

इस अपडेट में मौजूद हैं कई बग्स और एरर

Mi 10 स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट डाउनलोड के लिए मिल गया है। हालांकि, यह नया सॉफ्टवेयर बिल्ड टेस्टिंग के लिए ज़ारी किया गया है, न कि रेगुलर यूज़र्स के लिए। इसके अलावा इसमें Xiaomi का MIUI स्किन ऑन टॉप भी शामिल नहीं है, जिसका मतलब है कि मी 10 यूज़र्स को यह नया अपडेट टेस्ट के लिए ही मिलेगा, जिसमें कोई खास कस्टम बदलाव मौजूद नहीं होंगे। बता दें, हाल ही में OnePlus ने एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट अपने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro यज़र्स के लिए ज़ारी किया था। इसके अलावा Vivo ने भी हाल ही में आगामी एंड्रॉयड का बीटा वर्ज़न अपने Vivo Nex 3S और iQoo 3 के लिए रिलीज़ किया था।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के जरिए ऐलान किया गया कि एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट को Xiaomi Mi 10 के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इसमें उन सभी प्रमुख फीचर्स के शामिल होने की उम्मीद है, जिसे Google ने अपने नेक्स्ट जनरेशन एंड्रॉयड अपडेट में लाने की तैयारी की है। हालांकि, वीबो पर यूज़र्स के सवालों का जवाब देते हुए MIUI टीम ने यह पुष्टि की कि नए अपडेट में शाओमी की कस्टम MIUI स्किन ऑन टॉप शामिल नहीं है।
Advertisement

यह बताना भी बेहद जरूरी है कि बीटा वर्ज़न के तौर पर यह नया अपडेट उन यूज़र्स के लिए नहीं है, जो मी 10 स्मार्टफोन का इस्तेमाल दैनिक रूप से करते हैं। यह नया अपडेट डेवलपर्स लिए डिज़ाइन किया गया है जो कि खासतौर पर टेस्टिंग के बना है। इंस्टॉलेशन के बाद इसमें कुछ बग्स और एरर की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

शाओमी ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि Mi 10 और Mi 10 Pro को जल्द ही एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट मिलने वाला है। हालांकि, फिलहाल इसे केवल मी 10 के लिए ही ज़ारी किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे मी 10 प्रो के लिए भी ज़ारी कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

How to install Android 11 Beta 1 on Xiaomi Mi 10

Advertisement
शाओमी की वेबसाइट से मी 10 के लिए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 बिल्ड डाउनलोड किया जा सकता है। अपडेट डाउनलोड करने के लिए आपको अपना पुराना डेटा डिलीट करना होगा, इसलिए आप पहले ही अपने डेटा का बैकअप रख लें। एंड्रॉयड 11 बीटा 1 रिलीज़ को इंस्टॉल करने के लिए आपको विंडो कम्प्यूटर की आवश्यकता होगी।

1. एक बार जब आप सभी आवश्यक चीजों के साथ इस अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए तैयार हो, तो अपने डेटा का बैकअप ले लें और फिर आप शाओमी की साइट से एंड्रॉयड 11 बीटा 1 बिल्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको Mi Flash Tool को अपने विंडा कम्प्यूटर में डाउनलोड करना होगा। XDA Developers के अनुसार, यह टूल आपके मी 10 स्मार्टफोन में नए बिल्ड के फ्लैश करने का काम करता है।
Advertisement

2. Mi Flash Tool इंस्टॉल करने के बाद आपको Android Debug Bridge (ADB) और Fastboot tools डाउनलोड करना होगा।
Advertisement

3. अब अपने Mi 10 स्मार्टफोन के वॉल्यूम और पावर बटन (Down keys) को एक-साथ दबाकर डाउनलोड मोड में रीबूट करें

4. अब अपने फोन को कम्प्यूटर से कनेक्ट करें और फिर डाउनलोड किए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 बिल्ड को अपने फोन में लें।

5. इसके बाद Mi Flash Tool को रन करें और अब अपने फोन में वहां जाएं जहां आपने बीटा बिल्ड को सेव किया है। अब आपको रिफ्रेश बटन दबाकर इस टूल को आपके मी 10 डिवाइस को पहचानने दें।

6. अब अपने फोन में बिल्ड फ्लैश करने के लिए Mi Flash Tool पर जाकर Run का बटन दबाएं

फ्लैश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका मी 10 डिवाइस एंड्रॉइड 11 बीटा 1 के साथ रीबूट हो जाएगा।  
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10, Mi 10 Pro, Android 11 Beta 1, Android 11, Mi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.