5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च करेगा Meizu, सामने आए फीचर्स!

फोन को मिला सर्टिफ‍िकेशन बताता है कि मॉडल नंबर M2110 के साथ Meizu mblu 10 एक 4G डिवाइस होगी जो 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 11:51 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर M2110 के साथ Meizu mblu 10 एक 4G डिवाइस होगी
  • फोन में 1600 x 720 रेजॉलूशन वाला 6.5 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले होगा
  • इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाने वाला है

यह डिवाइस तीन कलर ऑप्‍शंस (वाइट, ग्रीन और ब्‍लैक) में आएगी।

Meizu अपने Mblu ब्रैंडनेम के साथ एक नया स्‍मार्टफोन mblu 10 लॉन्‍च करने जा रही है। करीब तीन साल बाद कंपनी इस ब्रैंडनेम के साथ फोन लॉन्‍च करेगी और कुछ दिन पहले ही आध‍िकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई थी। कंपनी ने यह भी बताया था कि यह स्‍मार्टफोन 1500 युआन (करीब 17500 रुपये) की रेंज को टारगेट करेगा। ताजा जानकारी यह है कि mblu 10 को चीनी सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट TENAA से सर्टिफ‍िकेट मिल गया है और इसके साथ ही फोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशन भी सामने आए हैं।    

ITHome के अनुसार, जल्‍द लॉन्‍च होने जा रहे Meizu mblu 10 को TENAA से सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। इस सर्टिफ‍िकेशन से फोन के डिजाइन का पता चलता है। हालांकि इसके बारे में डिटेल्‍स पहले भी आई थीं। इसके अलावा लिस्टिंग से इस डिवाइस की कुछ खूबियों की जानकारी भी मिल जाती है। 

फोन को मिला सर्टिफ‍िकेशन बताता है कि मॉडल नंबर M2110 के साथ Meizu mblu 10 एक 4G डिवाइस होगी जो 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगी। इस फोन में 1600 x 720 रेजॉलूशन वाला 6.5 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें ड्यूड्रॉप नॉच का दिया जाएगा। फोन के बैक साइड में वर्टिकल खांचे में फ‍िट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यूजर्स को किस तरह के लेंस का कॉम्बिनेशन ऑफर किया जाने वाला है।

बात करें फोन के कुछ और फीचर्स की, तो इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की थिकनेस 9.3 मिमी और वजन 201 ग्राम होगा। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्‍शंस (वाइट, ग्रीन और ब्‍लैक) में आएगी।
Advertisement

Meizu की योजना चीन में 50 मिलियन स्मार्टफोन शिपमेंट तक पहुंचने की है। कंपनी के बजट मॉडल्‍स को वहां काफी पसंद किया जा रहा है और mblu 10 जैसे मॉडल उसे इस लक्ष्‍य तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं। कंपनी ने अभी तक इस फोन के ऑफ‍िशियल नाम और लॉन्‍च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है चीन में लॉन्चिंग के बाद कंपनी इस डिवाइस को कुछ और मार्केट्स में भी उतार सकती है। ये कौन सी मार्केट होंगी और वहां किस नाम से इस डिवाइस को लाया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meizu, Budget Smartphones, 5000mAh Battery Phones, mblu 10, TENAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  8. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  9. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.