मेज़ू प्रो 6एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 10:41 IST
ख़ास बातें
  • यह इस साल अप्रैल में लॉन्च किए गए मेज़ू प्रो 6 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है
  • स्मार्टफोन में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर मौजूद है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने नया स्मार्टफोन प्रो 6एस पेश किया है। यह हैंडसेट इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए मेज़ू प्रो 6 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। मेज़ू प्रो 6एस स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर, ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। इसकी कीमत 2699 चीनी युआन (करीब 26,610 रुपये) है। फोन चीन में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

मेज़ू प्रो 6एस में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 3डी प्रेस, 2.5डी ग्लास, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर के साथ माली टी880 एमपी4 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। मल्टी टास्किंग के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। आप स्टोरेज को नहीं बढ़ा पाएंगे। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फ्लाइम ओएस 5.5 पर चलेगा।

अब कैमरा सेटअप की बात करते हैं। इस डुअल सिम फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो लेज़र ऑटो फोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, पीडीएएफ और 4के रिकॉर्डिंग से लैस है। फिंगरप्रिंट से लैस इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3060 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी (2.4/5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी 3.1 टाइप-सी शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 147.7 x 70.8 x 7.3 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.