मेज़ू एम5 बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2016 18:01 IST
ख़ास बातें
  • इस बजट स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए गए हैं
  • मेज़ू एम5 में 3070 एमएएच की बैटरी है
  • फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन में इंटिग्रेट किया गया है
मे3 मैक्स लॉन्च करने के बाद मेज़ू ने चीनी मार्केट में एम5 स्मार्टफोन पेश किया है। इस बजट स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 899 चीनी युआन (करीब 8,900 रुपये) में मिलेगा। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत वॉयस ओवर एलटीई सपोर्ट है। किफ़ायती होने के बावजूद यह हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है।

मेज़ू एम5 की बिक्री नवंबर महीने में शुरू होगी। हालांकि, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है। यह मेज़ू एम3 फोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। यह ग्रीन, व्हाइट, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेज़ू एम5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 282 पीपीआई। इसमें मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ माली टी860 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को 2 जीबी या 3 जीबी रैम में चुनने का विकल्प मिलेगा। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का भी काम करेगा।

मेज़ू एम5 में 3070 एमएएच की बैटरी है। पिछले वेरिएंट की तुलना में बैटरी की क्षमता 10 फीसदी ज़्यादा है। मेज़ू ने इसके बारे में 66 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देने का दावा किया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। मेज़ू एम5 का डाइमेंशन 147.28x72.8x8 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।

फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन में इंटिग्रेट किया गया है। इसके बारे में मात्र 0.2 सेकेंड में हैंडसेट अनलॉक करने का दावा किया गया है। फोन में इंफ्रारेड, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold
  • Fingerprint sensor
  • Bright display
  • Bad
  • No FM radio or VoLTE support
  • Average camera performance
  • Intermittent lag in UI and apps
  • Heats up quickly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3070 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.