Meizu 21 प्रीऑर्डर पहुंचे 2.5 लाख तक! कंपनी दे रही 6 महीने स्क्रीन प्रोटेक्शन, 3 साल एक्सटेंडेड वारंटी और बहुत कुछ!

फोन में मीजू के अब तक के सबसे बड़े mEngine Ultra motor का इस्तेमाल हुआ है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2023 17:57 IST
ख़ास बातें
  • प्रीबुकिंग पर कंपनी 6 महीने का स्क्रीन प्रोटेक्शन दे रही है।
  • साथ ही 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है।
  • Meizu 21 की लॉन्च डेट 30 नवंबर के लिए निर्धारित है।

Meizu 21 की लॉन्च डेट 30 नवंबर के लिए निर्धारित है।

Photo Credit: Meizu

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Meizu जल्द ही नई स्मार्टफोन सीरीज Meizu 21 को लॉन्च करने वाली है। फोन को कंपनी काफी पहले टीज कर चुकी है। इसकी डिस्प्ले पर बेहद पतले बेजल हैं और फोन 6.55 इंच डिस्प्ले साइज में आता है। यह सैमसंग का AMOLED पैनल बताया गया है। फोन को लेकर अभी से काफी हाइप है। कंपनी इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू कर चुकी है जिसने प्री-बुकिंग में रिकॉर्ड बना दिया है। आइए जानते हैं फोन के बारे में सबकुछ। 

Meizu 21 की लॉन्च डेट 30 नवंबर के लिए निर्धारित है। फोन लॉन्च के बेहद करीब है। प्री-बुकिंग में यह अभी से रिकॉर्ड बना रहा है। इसके पहले आया Meizu 20 भी इसी तरह रिकॉर्ड लेवल पर प्री-बुक हुआ था। कहा गया है कि Meizu 21 को अब तक 2,50,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। यह आंकड़ा काफी बड़ा है। 

Meizu 21 प्री-ऑर्डर के रिकॉर्ड आंकड़ों के पीछे की वजह भी आपको बता देते हैं। कंपनी का कहना है कि उसके पास देश में 400 से भी ज्यादा ऑफलाइन सर्विस आउटलेट हैं। साथ ही प्रीबुकिंग पर कंपनी 6 महीने का स्क्रीन प्रोटेक्शन, 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, 999 युआन कीमत का स्पेशल AR स्मार्ट ग्लास एक्सेस, गेम गिफ्ट पैकेज, मेंबर पॉइंट्स, वीआईपी कस्टमर सर्विस, और प्राथमिकता के साथ डिलीवरी ऑफर दे रही है। इतने सारे बेनिफिट्स कंपनी प्री-बुक करने वाले यूजर्स को देने का दावा कर रही है। इसलिए फोन को धड़ाधड़ प्रीबुक किया जा रहा है। 

फोन के हाल ही में रिवील किया गया है। जिसके साथ कंपनी ने इसके कुछ धांसू फीचर्स का खुलासा भी किया है। इस फोन में 6.55 इंच का Samsung फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 0.075 सेंकड वाला अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर 2.0 दिया गया है। यह बिजली की तेजी से फोन को अनलॉक कर सकता है, जैसा कि खबरों में है। फोन में 1920Hz की हाई फ्रिक्वेंसी डिमिंग है। साथ ही SGS सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट फीचर भी है। फोन में मीजू के अब तक के सबसे बड़े mEngine Ultra motor का इस्तेमाल हुआ है। 
Advertisement

प्रोसेसिंग के लिए यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिप से लैस है। इसमें One Mind 10.5 AI इंजन है जो कि बैटरी लाइफ को काफी बढ़ा सकता है। साथ ही पावर यूसेज का मैनेजमेंट भी करता है। फोन में 4800mAh की बैटरी है। एक खास बात इसके नैरो बेजल भी हैं। कंपनी ने इसमें 1.7mm के बेहद महीन बेजल दिए हैं जो कि लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज से भी पतले बताए गए हैं। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.