200MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Meizu 21 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Meizu 21 में 6.55 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2340 x 1080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 21 में 6.55 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Meizu 21 में 200 मेगापिक्सल सैमसंग S5KHP3 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Meizu 21 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥3,399 (40,017 रुपये) है।

Meizu 21 में 6.55 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Meizu

Meizu ने आज 2023 Autumn Unbounded Ecological Conference में चीनी बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Meizu 21 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप Qualcomm प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 4800mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Meizu 21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Meizu 21 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Meizu 21 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥3,399 (लगभग 40,017 रुपये) है। वहीं 12GB + 256GB – ¥3,699 (लगभग 43,351 रुपये) और 12GB + 512GB – ¥3,999 (लगभग 47,103 रुपये) है। यह फोन Unbounded Black, Smart Purple, Sharp Green और Meizu White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 5 दिसंबर से शुरू होगी।


Meizu 21 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Meizu 21 में 6.55 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2340 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800  निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Flyme 10.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, GNSS और NFC दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करता है। इस फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल सैमसंग S5KHP3 प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32MP का सैमसंग का S5KJD1 सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में यह फोन 4,800mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Meizu 21 की मोटाई 7.9mm और 198 ग्राम है। यह स्मार्टफोन RGB LED रिंग लाइट के साथ काम करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.