लाइफ विंड 7आई लॉन्च, इसमें है 8 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 नवंबर 2016 16:35 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ विंड 7आई की कीमत 4,999 रुपये है
  • लाइफ विंड 7आई में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड का नया स्मार्टफोन विंड 7आई लॉन्च किया है। यह अगस्त महीने में लॉन्च किए गए लाइफ विंड 7 का सस्ता वेरिएंट है। लाइफ विंड 7आई की कीमत 4,999 रुपये है। फोन खरीदने पर ग्राहकों को दो साल की वारंटी मिलेगी। यह ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

लाइफ विंड 7आई में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर एजीसी ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर वाले इस फोन में एड्रेनो 304 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम।
Advertisement

लाइफ का यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। लाइफ विंड 7आई को पावर देने के लिए मौजूद है 2250 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 143.5 x 72 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  2. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  3. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  5. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  6. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  7. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  8. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  9. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  10. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.