लाइफ वाटर 10 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 11:51 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ वाटर 10 स्मार्टफोन की कीमत 8,699 रुपये है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
रिलायंस रिटेल ने वाटर सीरीज में अपना नया 4जी स्मार्टफोन लाइफ वाटर 10 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,699 रुपये है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लाइफ वाटर 10 स्मार्टफोन ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।

लाइफ वाटर 10 स्मार्टफोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए डॉन्गज़ू ग्लास है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी-720 जीपीयू दिया गया है। वाटर 10 स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन का डाइमेंशन 72×146.5×8.5 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है। इस फोन में 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

बात करें कैमरे की तो लाइफ वाटरर 10 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा फेस डिटेक्शन, एचडीआर, पैनोरमा, स्माइट डिटेक्शन और बर्स्ट मोड के साथ आता है।
Advertisement

4जी वीओएलटीई के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के वलिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, जीपीआरएस/एज और माइक्रो यूएसबी, यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन लेदर की तरह दिखने वाले रियर पैनल से लैस है और इसमें गेस्चर कंट्रोल व एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.