लाइफ फ्लेम 7एस स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,500 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 11:17 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ फ्लेम 7एस की कीमत 3,499 रुपये है
  • इस स्मार्टफोन में 4 इंच डिस्प्ले है
  • यह फोन लाइफ फ्लेम 7 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है
रिलायंस रिटेल ने लाइफ ब्रांड के तहत फ्लाइम सीरीज़ में लाइफ फ्लेम 7एस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 3,499 रुपये है। लाइफ ब्रांड के दूसरे स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन देशभर के रिलायंस डिजिटल स्टोर पर मिलेगा। फोन को स्पेसिफिकेशन व कीमत की जानकारी के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

लाइफ फ्लेम 7एस अगस्त में लॉन्च हुए 3,499 रुपये की कीमत वाले लाइफ फ्लेम 7 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। लाइफ फ्लेम 7एस में बहुत सारे स्पेसिफिकेशन लाइफ फ्लेम 7 जैसे ही हैं। इस फोन में 4 इंच (480 X 800 पिक्सल) डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 225 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400 एमपी2 है। फोन में 1 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। फ्लेम 7एस के कैमरे से 60 फ्रेम प्रति सेकेंड एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा, फेस डिटेक्शन, स्माइल शटर, बर्स्ट मोड, स्लो मोशन वीडियो, मीटरिंग, व्हाइट बैलेंस, एंटी बैंडिंग और आईएसओ फ़ीचर है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 1800 एमएएच की बैटरा। जिससे 4जी कनेक्टिविटी के साथ 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो डु्अल सिम सपोर्ट वाला यह फोन 4जी, वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 125.6x63.8x11.55 मिलीमीटर और वज़न 127 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9830ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.