लाइफ अर्थ 2 स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जून 2016 17:46 IST
रिलायंस रिेटेल ने सोमवार को अपना नया स्मार्टफोन लाइफ अर्थ 2 लॉन्च कर दिया है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में लाइफ ब्रांड के इस सबसे महंगे स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया। लाइफ अर्थ 2 स्मार्टफोन की कीमत 21,599 रुपये है और यह ब्लैक, ग्रीन, गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी इस स्मार्टफोन की स्मार्ट+ सिक्योरिटी की तारीफ कर रही है। इस स्मार्टफोन में तीन सिक्योरिटी फीचर- एक कनवेंशनल पैटर्न/पिन बेस्ड लॉक, एक रेटिना लॉक और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यूज़र गैलरी में तस्वीरों व वीडियो को इनक्रिप्ट करने के साथ कई सोशल मीडिया ऐप को भी इनक्रिप्ट कर सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन के स्मार्ट+ सेंस फीचर की भी तारीफ कर रही है जो गेस्चर और टच-बेस्ड शॉर्टकट हैं।

डुअल-सिम वाले लाइफ अर्थ 2 में दोनों सिम 4 जी नेटवर्क सपोर्ट करते हैं लोकिन एक समय में सिर्फ एक पर ही 4जी कनेक्ट किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है।
 

लाइफ अर्थ 2 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 (एमएसएम 8939) प्रोसेसर है। 3 जीबी रैम है। इस फोन में फ्लैश और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। लेज़र ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। लाइफ अर्थ 2 में 2500 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जिसके 4जी नेटवर्क पर 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 480 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। बात करें कनेक्टविटी की तो 4जी एलटीई के अलावा यह फोन वीओएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी  सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन का वज़न 140 ग्राम और डाइमेंशन 142x67x7.2 मिलीमीटर है। इसके साथ ही लाइफ अर्थ 2 में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ज़ायरोस्कोप और एक डिजिटल कंपास दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.