सस्ते स्मार्टफोन की है तलाश, एक नज़र इन हैंडसेट पर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2017 18:40 IST
ख़ास बातें
  • सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की चाहत किसकी नहीं होती
  • शाओमी ने बेहद ही सस्ता रेडमी 4ए हैंडसेट को मार्केट में उतारा
  • चुनौती में सैमसंग ने गैलेक्सी जे3 प्रो को पेश कर दिया
सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की चाहत किसकी नहीं होती। अच्छी बात यह है कि अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों पर भी कम से कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन बेचने का दबाव है। नतीज़तन आज की तारीख में आपको 10,000 रुपये से कम में ऐसे फोन मिल जाएंगे जिनके स्पेसिफिकेशन कीमत के साथ मेल नहीं खाते।

मज़ेदार बात यह है कि पहले इस प्राइस रेंज में भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों का बोलबाला था। लेकिन जैसे-जैसे चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भारतीय मार्केट में अपने बिजनेस का विस्तार किया, उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि इस प्राइस सेगमेंट पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है। अब शाओमी, वीवो और सैमसंग जैसी अन्य कंपनियों ने भी सस्ते हैंडसेट पेश करने शुरू कर दिये हैं।
Advertisement

पिछले महीने जहां शाओमी ने बेहद ही सस्ता रेडमी 4ए हैंडसेट को मार्केट में उतारा। वहीं, इसकी चुनौती में सैमसंग ने गैलेक्सी जे3 प्रो को पेश कर दिया। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसे ही चुनिंदा सस्ते स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

शाओमी रेडमी 4ए
शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है और भारत में यह ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है। शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो
Advertisement
सैमसंग की जे-सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही, गैलेक्सी जे3 प्रो में मेटल फिनिश जैसा एक फ्रेम है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

कूलपैड नोट 3एस
Advertisement
5.5 इंच एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। कूलपैड नोट 3एस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस  फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

पैनासोनिक एलुगा नोट
Advertisement
3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर वाले पैनासोनिक एलुगा नोट में 5.5 इंच डिस्प्ले है। कीमत के हिसाब से ये स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं।

लेनोवो के6 पावर
पिछले साल के आखिर में लॉन्च हुआ लेनोवो के6 पावर अभी भी सबसे बेहतरीन फोन है जिसे आप 10,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इस फोन में 5 इंच का डिस्प्ले है जो फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के अलावा फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
5 इंच वाले इस फोन को खरीदना मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर आप इसे खरीद लेते हैं तो निराश नहीं होंगे। शानदार बैटरी लाइफ वाला रेडमी 3एस प्राइम दिखने में अच्छा है। और तेजी से फिंगरप्रिंट की पहचान करता है। फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 1.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इन फोन के अलावा, कुछ और फोन भी हैं जिन्हें इस बजट में शामिल किया जा सकता है। पहला है लेईको ले 1एस ईको, जो स्पेसिफिकेशन के हिसाब से बेहद अच्छा विकल्प है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है। परेशानी यह है कि फोन सोल्ड आउट हो जाता है और ब्रांड के भविष्य को लेकर भी सवाल हैं। रिलायंस रिटेल का जियो फ्रेंडली लाइफ एफ1 भी एक अच्छा विकल्प है, हमने अपने रिव्यू में भी इसकी जानकारी दी है। इंटेक्स एक्वा एस7 ने भी रिव्यू में ठीकठाक परफॉर्म किया और यह बजट में भी फिट बैठता है। इन सबके अलावा, असूस ज़ेनफोन मैक्स (2016)  भी है, जिसे हमने अपने रिव्यू में लगभग सभी डिपार्टमेंट में ठीकठाक बताया है लेकिन इसका कैमरा ठीकठाक है। और बैटरी लाइफ भी शानदार है।

क्या आप एक नया फोन अभी खरीदने वाले हैं या फिर कुछ महीनों बाद खरीदने की सोच रहे हैं? कमेंट के जरिये हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Android, Mobile, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.