LG Velvet अब इन देशों में भी हुआ लॉन्च, रेनड्रॉप कैमरा सेटअप है इसकी खासियत

LG Velvet को इस महीने यूरोपियन मार्केट में रोलआउट किया जाएगा। यह फोन पहले जर्मनी, इटली, स्पेन सहित कुछ अन्य देशों में पहुंचेगा और इसके बाद आने वाले हफ्तों में यह दुनिया के कुछ अन्य देशों में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 15 जून 2020 18:07 IST
ख़ास बातें
  • वेलवेट टच डिज़ाइन और रेनड्रॉप स्टाइल रियर कैमरा सेटअप है LG Velvet की यूए
  • पहले दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ था एलजी वेलवेट
  • फोन में मौजूद है 4,300 एमएएच की बैटरी

LG Velvet में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है

LG Velvet स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ मई में दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया था। अब दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, हालांकि स्मार्टफोन की ग्लोबल कीमत से अभी कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले एलजी वेलवेट स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में इस महीने उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद, स्मार्टफोन एशिया और उत्तरी अमेरिका के अन्य देशों में पहुंचाया जाएगा। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। रियर पैनल पर तीनों कैमरों को वाटरड्रॉप स्टाइल में स्थित किया गया है और वेलवेट-टच डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा यह फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

LG Velvet global availability

LG ने अपने प्रेस नोट में जानकारी देते हुए बताया कि LG Velvet को इस महीने यूरोपियन मार्केट में रोलआउट किया जाएगा। यह फोन पहले जर्मनी, इटली, स्पेन, हंगरी और पोलैंड में पहुंचेगा और इसके बाद आने वाले हफ्तों में यह उत्तरी अमेरिका, एशिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के विभिन्न देशों में रोलआउट किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने अब-तक एलजी वेलवेल की ग्लोबल कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इसके अलावा फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि यह फोन भारत में लॉन्च होगा भी या नहीं।

आपको बता दें, एलजी वेलवेट दक्षिण कोरिया में मई में लॉन्च किया गया था, जहा इसके एकमात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत KRW 899,800 (लगभग 56,200 रुपये) पेश की गई थी। यह फोन ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोर व्हाइट और इलियूज़न सनसेट रंग के विकल्पों में उपलब्ध था।
Advertisement

खबरों की मानें, तो एलजी इस फोन के 4जी वेरिएंट पर भी काम कर रही है।
 

LG Velvet specifications

एलजी वेलवेट एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) सिनेमा फुलविज़न ओलेड डिस्प्ले है। यह 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन का फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच होगा। किनारों पर बॉर्डर बेहद ही पतले होंगे। एलजी वेलवेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए हैंडसेट में 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं।
Advertisement

फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा।

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में एक एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। एलजी वेलवेट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 5जी फोन डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फा 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट से लैस है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean software
  • Decent cameras
  • Dual-screen functionality if you buy the accessory
  • Bad
  • Dated processor
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet price, LG Velvet specifications, LG Velvet, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.