LG V50 ThinQ 5G की कीमत का खुलासा, बिक्री 19 अप्रैल से

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में LG V50 ThinQ 5G को पेश किया गया था जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडम और डुअल स्क्रीन एक्सेसरी के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 11:47 IST
ख़ास बातें
  • LG V50 ThinQ 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • दो सेल्फी सेंसर से लैस है एलजी वी50 थिंक 5जी
  • LG V50 ThinQ को भारत लाए जाने की उम्मीद
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में LG V50 ThinQ 5G को पेश किया गया था जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडम और डुअल स्क्रीन एक्सेसरी के साथ आता है। इस दौरान फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में विस्तार से तो बताया गया था, लेकिन एलजी ने कीमत और उपलब्धता पर चुप्पी बनाए रखी थी। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि LG V50 ThinQ 5G को 19 अप्रैल से उपलब्ध करा दिया जाएगा। दक्षिण कोरियाई मार्केट में इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है। घरेलू ग्राहकों को एलजी मई महीने तक डुअल स्क्रीन अटेचेबल स्क्रीन मुफ्त देगी। इसके बाद ग्राहकों को इस एक्सेसरी के लिए अलग से भुगतान करना होगा।
 

LG V50 ThinQ 5G की कीमत और उपलब्धता

एलजी वी50 थिंक 5जी की कीमत 1,119,000 कोरियाई वॉन (करीब 73,000 रुपये) है। डुअल स्क्रीन अटेचमेंट के तौर पर 6.2 इंच की ओलेड फुल-एचडी+ (2160 x 1080 पिक्सल) स्क्रीन मिलती है जो मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के काम आती है। इसकी कीमत है 219,000 कोरियाई वॉन (करीब 13,300 रुपये)।
Advertisement

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में ऐलान किया गया था कि LG V50 ThinQ 5G का 'डुअल स्क्रीन' अटेचमेंट सेकेंडरी डिस्प्ले का तो काम करता ही है, साथ में यह नए स्मार्टफोन के लिए कवर भी बन जाएगा। इसे पोगो पिन कनेक्टर्स के द्वारा कनेक्ट किया जा सकेगा। बताया गया है कि वी50 थिंक 5जी ही इस डिस्प्ले को पावर देगा। यह अलग बैटरी के साथ नहीं आएगा।
 

LG V50 ThinQ 5G के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला एलजी वी50 थिंक 5जी स्मार्टफोन (नैनो+ नैनो) एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। हैंडसेट में 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) OLED फुलविज़न डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 538पीपीआई है और LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन के साथ डुअल स्क्रीन को भी लॉन्च किया गया है जो कि दिखने में फ्लिप कवर जैसी लगती है लेकिन इसे सेकेंडरी डिस्प्ले के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

एलजी वी50 थिंक 5जी स्मार्टफोन की डुअल स्क्रीन 6.2 इंच फुल एचडी+ (2160 x 1080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ आती है जिसमें तीन पोगो पिन कनेक्टर हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडल का इस्तेमाल हुआ है। LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू है।

अब बात कैमरा सेटअप की। LG V50 ThinQ 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर 78 डिग्री लेंस के साथ, 12 मेगापिक्सल 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस के साथ और 16 मेगापिक्सल 107 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ। सेल्फी के लिए डुअल फ्रंट कैमरा है- 8 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का 90 डिग्री वाइड-एंगल लेंस है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
Advertisement

LG ब्रांड के इस हैंडसेट में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव होगा। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी सपोर्ट शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन को आईपी69 रेटिंग प्राप्त है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.