LG V40 ThinQ के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट, वाई-फाई कॉलिंग के साथ मिले कई फीचर

LG V40 ThinQ के लिए यह अपडेट एंड्रॉयड वर्ज़न को अपडेट नहीं करता। इस अपडेट के बाद भी आपका एलजी वी40 थिंक्यू फोन एंड्रॉयड 9 पर काम करेगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 11:25 IST
ख़ास बातें
  • LG V40 ThinQ के लिए अपडेट ओवर द एयर ज़ारी
  • इस अपडेट का बिल्ड नंबर है PKQ1.190202.011
  • एलजी वी40 थिंक्यू के इस अपडेट का साइज़ 709.53 एमबी है

LG V40 ThinQ पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुआ था

LG V40 ThinQ को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। यह अपडेट एलजी के इस फोन में वॉयस वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट लेकर आएगा। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल Jio और Airtel नेटवर्क पर ही उपलब्ध होगा। वाई-फाई कॉलिंग फीचर के अलावा, इस अपडेट में मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच, नेटिव स्क्रीन रिकॉर्डर जैसे कई अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। एलजी वी40 थिंक्यू के लिए इस अपडेट को ओवर द एयर (OTA) रोल-आउट किया गयाहै। कुछ ही दिनों में यह सभी यूज़र्स के फोन में पहुंच जाएगा।

XDA Developers forum की रिपोर्ट के अनुसार, LG V40 ThinQ अपडेट का बिल्ड नंबर PKQ1.190202.011 है और यह डिजिटल वेलबिइंग टूल्स के साथ आया है। इस अपडेट का साइज़ 709.53 एमबी है। एलजी वी40 थिंक्यू यूज़र्स को अपने आप ही इस अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाना चाहिए। हालांकि, इसके अलावा यूज़र्स मैनुअली भी इसे सेटिंग्स और सिस्टम अपडेट में जाकर इसको चेक कर सकते हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि यह अपडेट फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न को अपडेट नहीं करता। इस अपडेट के बाद भी आपका एलजी वी40 थिंक्यू फोन एंड्रॉयड 9 पर काम करेगा। हालांकि, इस अपडेट से मिले वाई-फाई कॉलिंग फीचर की सरहाना कई यूज़र्स द्वारा की जाएगी। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो लोग खराब नेटवर्क एरिया में रहते हैं। अगर आप जियो या फिर एयरटेल यूज़र हैं, तो इस अपडेट के बाद आप अपने एलजी वी40 थिंक्यू फोन पर वाई-फाई में भी कॉलिंग का मज़ा उठा सकते हैं।

याद दिला दें कि एलजी वी40 थिंक्यू स्मार्टफोन भारत में पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करता था। हालांकि, फिर फोन को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिला। LG ने वादा किया है कि वह तीसरी तिमाही में फोन के लिए एंड्रॉयड 10 लेकर आएगी।
Advertisement

LG V40 ThinQ में 6.4 इंच की QHD+ (1,440x3,120 पिक्सल्स) ओलेड फुलविज़न स्क्रीन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design and build quality
  • Good, versatile cameras
  • Large and vivid display
  • Feature-rich OS
  • Very good audio with headphones
  • Bad
  • Older Android version
  • Lacks proper stereo speakers
  • Heats quickly under stress
  • Minor camera quirks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑरोरा ब्लैक, मोरक्कन ब्लू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.