एलजी ने लॉन्च किया 8 मेगापिक्सल वाला बजट स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

एलजी ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ट्रिब्यट डायनेस्टी अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। एलजी ट्रिब्यूट डायेनस्टी को अमेरिका में कंपनी की साइट पर 100 डॉलर की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 जनवरी 2018 11:10 IST
ख़ास बातें
  • एलजी ट्रिब्यूट डायनेस्टी में 5 इंच एचडी (720x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • एलजी का नया हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है
  • फोन को अभी अमेरिका में लॉन्च किया गया है
एलजी ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ट्रिब्यट डायनेस्टी अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। एलजी ट्रिब्यूट डायेनस्टी को अमेरिका में कंपनी की साइट पर 100 डॉलर (करीब 6,300 रुपये) की कीमत पर लिस्ट किया गया है। जबकि बूस्ट मोबाइल की साइट पर यह फोन छूट के साथ 59.99 डॉलर (करीब 3,800 रुपये) की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। बूस्ट मोबाइल पर कोड 2018 इस्तेमाल कर 10 प्रतिशित की अतिरिक्त छूट भी पाई जा सकती है। इसके अलावा, 12 जनवरी से एलजी का यह डिवाइस एक और कैरियर स्प्रिंट पर  भी मिलेगा। अभी, दूसरे बाज़ारों में फोन को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फोन शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा।

एलजी ट्रिब्यूट डायनेस्टी में 5 इंच एचडी (720x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी दी गई है।

कैमरे की बात करें तो एलजी ट्रिब्यूट डायनेस्टी में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटो फोकस प्राइमरी कैमरा है। कैमरे में बर्स्ट मोड, क्विक शेयर, जियो टैगिंग जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

एलजी का नया हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। बैटरी से 15 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।  फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी जैसे पोर्ट दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.