LG Q8 (2018) हुआ लॉन्च, मिलिट्री ग्रेड बॉडी से है लैस

एलजी क्यू8 (2018) में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (2160x1080 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 389 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अगस्त 2018 11:58 IST
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू8 (2018) में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है
  • 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है LG Q8 (2018)
  • LG Q8 (2018) में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ हैं 4 जीबी रैम
LG Q8 (2018) हैंडसेट को लॉन्च कर दिया गया है। यह बीते साल लॉन्च किए गए LG Q8 का अपग्रेड है। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी के इस लेटेस्ट हैंडसेट के बारे में दावा है कि यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810G स्टेंडर्ड और आईपी68 स्टेंडर्ड के साथ आता है। LG Q8 (2018) में एलजी पे के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और यह क्वालकॉम के क्विक चार्ज 3.0 के साथ आता है। इसके साथ एक स्टायलस पेन भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल 6.2 इंच के डिस्प्ले पर किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई मार्केट में एलजी के इस फोन की कीमत 539,000 कोरियाई वॉन (करीब 32,900 रुपये) है। गौर करने वाली बात है कि LG Q8 (2018) के लॉन्च किए जाने से पहले कंपनी ने घरेलू मार्केट में LG Q7, Q7+ और Q7a मॉडल को MIL-STD 810G पर आधारित बॉडी के साथ पेश किया गया था।
 

LG Q8 (2018) कीमत

दक्षिण कोरियाई मार्केट में LG Q8 (2018) की कीमत 539,000 कोरियाई वॉन (करीब 32,900 रुपये) है। हैंडसेट को ऑरोरा ब्लू और मोरक्कन ब्लू रंग में पेश किया गया है।
Advertisement
 

LG Q8 (2018) स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू8 (2018) में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (2160x1080 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 389 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम।

स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 100 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में LG का क्यू लेंस फीचर भी है जो बिल्ट इन कैमरा सेंसर की मदद से सब्जेक्ट को एनलाइज़ करता है और इंटरनेट से उससे संबंधित जानकारी इकट्ठा करता है। इस फीचर की मदद से यूज़र क्यूआर कोड को भी पढ़ पाते हैं।
Advertisement

LG के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए LG Q8 (2018) में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। रियर हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट के साथ एक स्टायलस पेन भी है जिसकी मदद से यूज़र डिस्प्ले पर सीधे मैमो लिख सकते हैं। इसमें पॉप मेन्यू फीचर भी है। इसकी मदद से यूज़र स्टायलस पेन को बाहर निकालते हैं किसी भी स्क्रीन पर नोट लिख सकते हैं। LG Q8 (2018) की बैटरी 3300 एमएएच की है और क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 160.1x77.7x8.4 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.