LG Q70 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

LG Q70: LG Q60 के अपग्रेड वर्जन एलजी क्यू70 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जानें हैंडसेट की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अगस्त 2019 11:57 IST
ख़ास बातें
  • LG Q70 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • Snapdragon 675 SoC से लैस है एलजी क्यू70
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है एलजी क्यू70 में

LG Q70 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

LG Q70: एलजी क्यू70 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे, होल-पंच डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। LG Q60 के अपग्रेड वर्जन LG Q70 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम, Android Pie सॉफ्टवेयर, होल-पंच डिस्प्ले और अलग से गूगल असिस्टेंट बटन शामिल है। फोन के पिछले हिस्से में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एलजी क्यू70 को फिलहाल दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। आइए अब आपको एलजी क्यू 70 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

LG Q70 price, उपलब्धता

एलजी क्यू70 की कीमत दक्षिण कोरियाई वॉन 548,900 (लगभग 32,600 रुपये) है। दक्षिण कोरिया में हैंडसेट की बिक्री 6 सितंबर से शुरू होगी। फोन का केवल एक ही कलर वेरिएंट उतारा गया है, मिरर ब्लैक। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है कि एलजी क्यू70 को आखिर भारत में कब तक उतारा जाएगा।
 

LG Q70 specifications

डुअल-सिम वाला यह फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो  18.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ऐड्रेनो 612 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। एलजी क्यू70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 32 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके अलावा 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

LG Q70 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.1x76.8x8.3 मिलीमीटर और वजन 198 ग्राम है। कैमरा सेटअप के नीचे सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में हाई-फाई क्वाड डीएसी, MIL-STD-810G रेटिंग और अलग से गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Q70, LG Q70 Price, LG Q70 Specifications, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.