LG Q Stylus+ लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू स्टायलस+ में 6.2 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे जैसे फीचर हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 4 सितंबर 2018 13:31 IST
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू स्टायलस+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • LG Q Stylus+ हैंडसेट 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है
  • एलजी क्यू स्टायलस+ की कीमत 21,990 रुपये होगी
LG ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन LG Q Stylus+ लॉन्च किया है। बता दें कि एलजी क्यू सीरीज़ के इस फोन को जून में पहली बार लॉन्च किया गया था। इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने LG Q Stylus, LG Q Stylus+ और LG Q Stylus a (ऊर्फ LG Q Stylus Alpha) को पेश किया था। लेकिन भारत में सिर्फ एक फोन को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन स्टायलस के साथ आता है। एलजी क्यू स्टायलस+ में 6.2 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे जैसे फीचर हैं। गौर करने वाली बात है कि एलजी ने क्यू स्टायलस+ की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है।
 

LG Q Stylus+ की भारत में कीमत

दक्षिण कोरिया में लॉन्च किए जाने वक्त LG Q Stylus+ को अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध कराने की बात की गई थी जो मार्केट पर निर्भर था। भारत में यह हैंडसेट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। एलजी क्यू स्टायलस+ की कीमत 21,990 रुपये होगी। कंपनी ने फोन को मोरक्कन ब्लू, ऑरोरा ब्लैक और लेवेंडर वॉयलट रंग में लॉन्च किया था। भारत में सिर्फ दो रंग वाले वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। फोन की बिक्री 5 सितंबर से शुरू होगी।
 

LG Q Stylus+ स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू स्टायलस+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी होगी 389 पिक्सल प्रति इंच। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो LG Q Stylus+ हैंडसेट 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

LG Q Stylus+ की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए LG Q Stylus+ में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 160.15x77.75x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। इसके अलावा एलजी के इस फोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है। यह सेल्फी कैमरा शटर बटन का भी काम करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.