LG K50S और LG K40S हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

LG K50S और K40S स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। आइए अब आपको एलजी के50एस और एलजी के40एस के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अगस्त 2019 14:59 IST
ख़ास बातें
  • डीटीएस: एक्स 3डी सराउंड साउंड मिलेगी LG K50S और K40S में
  • एलजी के50एस और एलजी के40एस के दो कलर वेरिएंट हैं
  • IFA 2019 में पेश किए जाएंगे LG K50S और K40S

LG K50S और LG K40S हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

LG K50S और K40S स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही हैंडसेट को अगले महीने बर्लिन में आयोजित IFA 2019 में पेश किया जाएगा। एलजी के50एस में तीन रियर कैमरे तो वहीं एलजी के40एस डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। एलजी ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट को MIL-STD-810G स्टैंडर्ड रेटिंग प्राप्त है। एलजी के50एस और एलजी के40एस दोनों ही स्मार्टफोन में डीटीएस: एक्स 3डी सराउंड साउंड मिलेगी। इसके अलावा दोनों ही फोन में अलग से गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है।

एलजी के50एस और एलजी के40एस की बिक्री यूरोप और एशिया में अक्टूबर से शुरू होगी। फोन के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- न्यू ऑरोरा ब्लैक और न्यू मोरक्कन ब्लू। हालांकि, एलजी ने अभी दोनों ही हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। LG K50 और LG K40 के अपग्रेड हैं एलजी के50एस और एलजी के40एस।
 

LG K50S specifications

एलजी के50एस एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। एलजी के50एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, पीडीएएफ लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, सुपर वाइड-एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

LG K50S ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस

एलजी के50एस के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसकी लंबाई-चौड़ाई 165.8x77.5x8.2 मिलीमीटर है।
Advertisement
 

LG K40S specifications

एलजी के50एस की तरह एलजी के40एस भी एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है लेकिन इसमें 6.1 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले पैनल है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम है।  

अब बात कैमरा सेटअप की। एलजी के40एस में दो रियर कैमरे हैं, पीडीएएफ लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, सुपर वाइड-एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

एलजी के40एस के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसकी लंबाई-चौड़ाई 156.3x73.9x8.6 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.