एलजी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 14:30 IST
रविवार को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एलजी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 लॉन्च कर दिया। टॉप स्पेसिफिकेशन से लैस जी5 मेटल बॉडी से बना है। फोन में एक्सपेंडेबल मोड्यूल जैसे कई दूसरे आकर्षक फीचर भी दिये गये हैं। इस मोड्यूल को कैमरे और फोन की बैटरी को बढ़ाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि एलजी ने लॉन्च इवेंट में एलजी जी5 की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन की तो एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की मदद से यूजर टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।

फोन में चार जीबी का रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

बात की जाये फोन के कैमरे की तो एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में क्विक चार्ज 3य0 तकनीक के साथ 2800 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

एलजी जी5 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, टाइप-सी यूएसबी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। एलजी जी 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। हैंडसेट सिल्वर, गोल्ड, पिंक और टाइटन कलर में उपलब्ध होगा।

साउथ कोरियन कंपनी ने एलजी जी5 के लिए दो मोड्यूल का भी एलान किया है। कैम प्लस को जी5 में बैटरी स्लॉट के जरिये अटैच किया जा सकता है जिससे फोन में सुविधाजनक ग्रिप मिलती है और डीएसएलआर जैसा आसान कंट्रोल। कंपनी के मुताबिक, एलजी कैम प्लस की मदद से ऑटोफोकस, एक्सपोजर लॉक और पॉवर के लिये फिजिकल बटन, शटर व दूसरे फोटोग्राफी फीचर्स पाये जा सकते हैं।
Advertisement
 

इस मॉड्यूल से फोन को 1200 एमएएच की बैटरी भी मिलती है। बी एंड ओ प्ले मॉड्यूल के साथ हाई-फाई प्लस से एलजी5 में ऑडियो एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है। यह मॉड्यूल 32 बिट और 384 केएचजेड हाई डेफिनेशन ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

इसके अलावा कंपनी ने एक एलजी 360 कैम को भी लॉन्च किया। 13 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस कैम से 200 डिग्री के वाइड एंगल के साथ 360 डिग्री पर तस्वीर ली जा सकती है। इस मॉड्यूल में 1200 एमएएच की बैटरी और चार जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एलजी 360 कैम से ली गईं तस्वीरों को सीधे गूगल स्ट्रीट व्यू और यूट्यूब360 पर भी अपलोड किया जा सकता है।  

कंपनी ने इसी इवेंट में एक एलजी 360 वीआर के लॉन्च का भी ऐलान किया। यह एक वर्चुअल रियलिटी हेडसेट है जिसे सिर्फ एलजी जी5 के साथ यूज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन के साथ एक केबल के जरिये अटैच किया जा सकेगा। कंपनी ने  एलजी जी5 के साथ यूज की जाने वाली कई डिवाइस लॉन्च की।


इस बीच कंपनी ने एलजी रॉलिंग बॉट भी लॉन्च किया, जो एक बॉल की तरह घूमकर अपने 8 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करती है।

कंपनी ने हार्मन कार्डन साउंड टेक्नोलॉजी से लैस एक एलजी टोन प्लेटिनम ब्लूटूथ हेटसेट भी लॉन्च किया।

एलजी ने प्री एमडब्ल्यूसी इवेंट में बी एंड ओ प्ले के एच3 की भी घोषणा की। यह एक हाई एंड ईयरफोन है जो एल जी हाई-फाई प्लस और बी एंड ओ प्ले में 32 बिट की हाई-क्वालिटी साउंड मिलता है। यह एलजी के हर स्मार्टफोन के साथ अटैच हो सकेगा।  

वहीं एलजी के स्मार्ट कंट्रोलर की मदद से ड्रोन और दूसरी स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इस कंट्रोलर की मदद से एलजी जी5 के जरकिये ड्रोन से शूट की जाने वाली वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यूज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.