5.7 इंच डिस्प्ले वाला LG G4 Stylus स्मार्टफोन 24,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 7 अगस्त 2015 15:56 IST
उम्मीदों के हिसाब से एलजी (LG) इंडिया ने जी4 स्टाइलस (G4 Stylus) स्मार्टफोन 24,990 रुपये में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही मुबंई के एक रिटलेर ने हैंडसेट के इसी कीमत में लॉन्च होने की जानकारी दी थी।

फिलहाल, इस हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह हैंडसेट जल्द ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध होगा।

LG G4 Stylus एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी के LG UX 4.0 UI का इस्तेमाल किया गया है। G4 Stylus में 5.7 इंच का डिस्प्ले है, जो G4 के 5.5 इंच के स्क्रीन से थोड़ा बड़ा है। नाम से ही साफ है कि इस हैंडसेट में नोट बनाने के लिए रबरडियम स्टाइलस दिया गया है।

G4 Stylus स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें, तो हैंडसेट में गेस्चर शॉट, नॉक कोड और ग्लांस व्यू जैसे फीचर हैं।
Advertisement

LG G4 Stylus में 5.7 इंच का HD (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 258ppi। हैंडसेट में 1GB का रैम (RAM) है और इनबिल्ट स्टोरेज 8GB की, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट में 3000mAh की रीमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, A-GPS, Glonass, माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का डाइमेंशन 154.3x79.2x9.6mm है और वजन 163 ग्राम।

गौर करने वाली बात है कि LG इंडिया के मुताबिक G4 Stylus स्मार्टफोन 4G LTE को सपोर्ट करता है और इसमें 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 400 प्रोसेसर है, जबकि 3G वेरिएंट में 1.4GHz octa-core प्रोसेसर है। LTE मॉडल में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

G4 Stylus हैंडसेट कई ऑफर के साथ आएगा, जैसे कि हंगामा (Hungama) ऐप पर 45 दिन के लिए डाउनलोड और रॉकस्टैंड (Rockstand) मोबाइल ऐप पर 2,000 रुपये की डाउनलोडिंग फ्री।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.