Letv S2 Pro फोन 13MP कैमरा, 8GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Letv S2 Pro में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2023 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Letv S2 Pro की कीमत चीन में 999 युआन (लगभग 11,654 रुपये) है।
  • Letv S2 Pro में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Letv S2 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Letv S2 Pro में 13MP कैमरा है।

Photo Credit: Letv

Letv ने इस साल जनवरी में चीनी बाजार में iPhone 14 Pro जैसे डिजाइन के साथ Letv S1 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब ब्रांड ने चीन में अपना नए फोन Letv S2 Pro लॉन्च किया है। हालांकि, यह iPhone 15 सीरीज जैसा नहीं नजर आता है। हालांकि, इसके रियर पर लैदर फिनिश है। फोन में एचडी+ डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा यूनिट है।


Letv S2 Pro की कीमत


कीमत की बात करें तो Letv S2 Pro की कीमत चीन में 999 युआन (लगभग 11,654 रुपये) है। ग्लोबल मार्केट में ब्रांड की कोई उपस्थिति नहीं होने के चलते फोन को चीन के बाहर के मार्केट लॉन्च करने की संभावना नहीं है।


Advertisement
Letv S2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Letv S2 Pro में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन 12nm MediaTek MT8788 चिपसेट से लैस है। फोन में 8GB RAM और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज से लैस है। इस फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। Letv S2 Pro में कॉर्नर पंच-होल डिस्प्ले वाला फ्रंट डिजाइन है। फोन का रियर पैनल मगरमच्छ के लैदर लुक वाले मैटेरियल से लैस है। गोल्ड फिनिश से कवर एक कैमरा मॉड्यूल इसको बेहतर लुक देता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो S2 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 166.16 मिमी, चौड़ाई 76.96 मिमी, मोटाई 10.6 मिमी और वजन लगभग 204 ग्राम है। S2 Pro एंड्रॉयड पर बेस्ड Le OS पर काम करता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.