Lenovo Z5s में है 6 जीबी रैम और तीन रियर कैमरे

हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो ने Lenovo Z5s स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। लेनोवो जे़ड5एस की खासियत, कीमत और स्पेसिफिकेशन क्या है, जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018 11:43 IST
ख़ास बातें
  • 24 दिसंबर से शुरू होगी Lenovo Z5s की बिक्री
  • Lenovo Z5s की शुरुआती कीमत 1,398 चीनी युआन
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है लेनोवो जे़ड5एस में

Lenovo Z5s हुआ लॉन्च, 6 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो ने Lenovo Z5s स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। लेनोवो जे़ड5एस की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, तीन रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। डिवाइस में गेम टर्बो तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो फोन को गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचाएगी। Lenovo Z5s के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं और फोन की बिक्री 24 दिसंबर से शुरू होगी। लेनोवो जे़ड5एस के प्रो वेरिएंट को भी उतारा गया है जो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए Lenovo Z5s के बैक पैनल पर यूजर को तीन रियर कैमरे तो मिलेंगे ही लेकिन साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
 

Lenovo Z5s की कीमत, उपलब्धता और डिजाइन

चीनी मार्केट में जे़ड5एस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,398 चीनी युआन (लगभग 14,400 रुपये) है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,598 चीनी युआन (लगभग 16,400 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,898 चीनी युआन (लगभग 19,500 रुपये) है। स्मार्टफोन को हनी ओरेंज, स्टारी ब्लैक और टाइटेनियम क्रिस्टल ब्लू रंग में उतारा गया है। हैंडसेट की बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन पार्ट्नर साइट पर होगी। फोन के लिए रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं और इसकी बिक्री 24 दिसंबर से होगी।

Lenovo Z5s Zhu Yilong कस्टम वर्जन का दाम 1,998 चीनी युआन (लगभग 20,500 रुपये) है और इस वेरिएंट की डिलीवरी अगले महीने 12 जनवरी से शुरू होगी। अब बात Lenovo Z5s के डिजाइन की। हैंडसेट में वाटरड्रॉप नॉच है।

Lenovo Z5s स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला लेनोवो जे़ड5एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित जे़डयूआई 10 पर चलता है। Lenovo Z5s में 6.3 इंच (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.6 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू, 6 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए  128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हैं। एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। सेल्फी कैमरा डिजिटल ज़ूम, ब्यूटी फिल्टर और अन्य फीचर्स से लैस है।
Advertisement

फोन में जान फूंकने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, वाई-फाई हॉटस्पॉट, यूएसबी ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4जी वोल्ट, जीपीएस शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 156.7x74.5x7.85 मिलीमीटर और इसका वजन 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.