Lenovo Yoga Slim 9i: डिस्प्ले के अंदर कैमरा वाला दुनिया का पहला लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo Yoga Slim 9i को अमेरिकी मार्केट में 1,849 डॉलर (लगभग 1,59,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 20:27 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Yoga Slim 9i को अमेरिकी मार्केट में 1,849 डॉलर में लॉन्च किया गया
  • फरवरी से सिंगल टाइडल टील कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा
  • इसमें 14-इंच 4K (3840 x 2400 पिक्सल) प्योरसाइट प्रो OLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने बुधवार, 8 जनवरी को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में अपने कई नए डिवाइस को दुनिया के समाने पेश किया। इसके अलावा, कंपनी ने कुछ पुराने मॉडल्स के रिफ्रेश वर्जन भी लॉन्च किए, जिनमें से एक Yoga-सीरीज के लैपटॉप मॉडल्स थें। कंपनी ने Yoga Slim 9i को दिखाया, जो दुनिया का पहला कैमरा-अंडर-डिस्प्ले डिजाइन वाला लैपटॉप है। इसके चलते डिस्प्ले क्लीन दिखाई देता है और कंपनी को इसमें स्क्रीन के लिए ज्यादा से ज्यादा एरिया यूटिलाइज किया है। Yoga Slim 9i में 14-इंच 4K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्लिम प्रोफाइल में आने वाला लैपटॉप Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर पर काम करता है और कई AI-पावर्ड फीचर्स से लैस आता है।

Lenovo Yoga Slim 9i को अमेरिकी मार्केट में 1,849 डॉलर (लगभग 1,59,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह फरवरी से सिंगल टाइडल टील कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है।
 

Lenovo Yoga Slim 9i specifications, features

Lenovo Yoga Slim 9i में 14-इंच 4K (3840 x 2400 पिक्सल) प्योरसाइट प्रो OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 750 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले फीचर्स की बात करें, तो कंपनी का कहना है कि लैपटॉप 100 प्रतिशत sRGB, DCI-P3 कलर गैमट
​​और Adobe Dolby Vision कवरेज सपोर्ट करता है। पैनल VESA प्रमाणित DisplayHDR True Black 600 के साथ आता है। इसे आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Low Blue Light सर्टिफिकेशन प्राप्त है।

नए Yoga Slim 9i में Intel Core Ultra 7 258V प्रोसेसर तक के ऑप्शन मिलते हैं और यह Lenovo AI Core से लैस आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Arc टेक्नोलॉजी शामिल है। लैपटॉप 32GB तक LPDDR5X डुअल चैनल रैम और 1TB तक PCIe Gen 4 M2 SSD स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

लेनोवो योगा स्लिम 9आई की यूएसपी में से एक डिज़ाइन है। ब्रांड का दावा है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले वेब कैमरा के उपयोग के कारण 98 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात है, जो दुनिया की पहली विशेषता भी है। लैपटॉप में डिस्प्ले के पीछे 32 मेगापिक्सल का कैमरा छिपा हुआ है, जो केवल तभी दिखाई देता है जब कैमरा उपयोग में हो।
Advertisement

यह दुनिया का पहला लैपटॉप है, जो कैमरा-अंडर-डिस्प्ले डिजाइन के साथ आता है। इसकी बदौलत कंपनी को इसमें 98 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देने में मदद मिली है। लैपटॉप में 32-मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मिलता है। लैपटॉप दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट और वाई-फाई 7 सपोर्ट से लैस है। इसमें 75Wh बैटरी मिलती है। बॉक्स में 65W USB Type-C एडेप्टर मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3840x2400 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

इंटेल कोर अल्ट्रा 7

रैम

32 जीबी

ओएस

Windows 11

ग्राफ़िक्स

इंटेल आर्क जीपीयू

वज़न

1.25 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.