7,500mAh बैटरी के साथ Lenovo TAB6 5G लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Lenovo TAB6 5G एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 10.3 इंच TFT (1920 x 1200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा लेनोवो टैबबी6 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर मौजूद है, जोकि 5जी को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2021 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo TAB6 5G एंड्रॉयड 11 पर काम करता है
  • लेनोवो टैबबी6 5जी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है
  • स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है

टैबलेट में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिलेंगे, जो हैं Abyss Blue और Moon White

Lenovo कंपनी ने Lenovo TAB6 5G के रूप में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज टैबलेट 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। कंपनी ने लेनोवो टैब6 5जी में 10.3 इंच स्क्रीन दी है। साथ ही यह स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और दमदार बैटरी से लैस है। टैबलेट में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिलेंगे, जो हैं Abyss Blue और Moon White। फिलहाल, कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन खबरों की मानें, तो लेनोवो टैब6 5जी की सेल 22 अक्टूबर से शुरू होगी।
 

Lenovo TAB6 5G Specifications

डुअल सिम Lenovo TAB6 5G एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 10.3 इंच TFT (1920 x 1200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा लेनोवो टैब6 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर मौजूद है, जोकि 5जी को सपोर्ट करता है। इससे साफ होता है कि यह टैब भी 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Lenovo ने इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मौजूद है। जिसके साथ कंपनी ने एलईडी फ्लैश दिया है।

टैबल नें 7,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो यह डिवाइस ब्लूटूथ वी5.1, Wi-Fo 802.11 a/b/g/n/ac, यूएसबी टाइर-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें वाटर और डस्ट रसिस्टेंट के लिए IPX3 और IP5 रेटिंग दी गई है। टैब का डायमेंशन 244 x 158 x 8.3mm है।
Advertisement

फिलहाल कंपनी ने इस टैब की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.