Lenovo Tab K11 Enhanced Edition हुआ 11 इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Lenovo ने Lenovo Tab K11 Enhanced Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab K11 Enhanced Edition में 11 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले है।
  • Lenovo Tab K11 Enhanced Edition (8/128GB) की कीमत 22,999 रुपये है।
  • Lenovo Tab K11 Enhanced Edition में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Lenovo Tab K11 Enhanced Edition में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने Lenovo Tab K11 Enhanced Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह Lenovo K11 टैबलेट का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे मई में पेश किया गया था। हालांकि, नया एडवांस मॉडल स्टैंडर्ड मॉडल के साथ कई स्पेसिफिकेशंस को शेयर करता है। यह ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G88 के साथ 8GB LPDDR4X RAM के साथ आता है। यह 7,040mAh की बैटरी के साथ आता है। टैबलेट में 11 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले है।


Lenovo Tab K11 Enhanced Edition Price


Lenovo Tab K11 Enhanced Edition के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह भारत में Lenovo की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लूना ग्रे कलर में आने वाला यह टैबलेट एक स्टाइलस (पेन) के साथ आता है।


Lenovo Tab K11 Enhanced Edition Specifications


Lenovo Tab K11 Enhanced Edition में 11 इंच की WUXGA IPS एंटी फिंगरप्रिंट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह TÜV आई केयर सर्टिफिकेशन और एक अलग रीडिंग मोड के साथ आता है। Lenovo के इस टैबलेट में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 के साथ आता है और एंड्रॉयड 15 तक अपग्रेड होता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lenovo Tab K11 Enhanced Edition के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट डॉल्बी एटम्स वाले क्वॉड स्पीकर से लैस है। यह टैबलेट Lenovo Tab Pen Plus सपोर्ट के साथ आता है। लेनोवो ने अपने इस टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। नया टैबलेट क्लाउड-बेस्ड कॉन्फिगरेशन और फर्मवेयर मैनेजमेंट जैसे कमर्शियल कस्टमाइजेशन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की मोटाई 7.15mm और वजन 496 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  2. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  3. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  4. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  5. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  7. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  8. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  9. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  10. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.