मोटोरोला 2017 में इन स्मार्टफोन को करेगी लॉन्च, जानकारी हुई लीक

आमतौर पर हम किसी कंपनी के एक या दो स्मार्टफोन के बारे में लीक में जानकारी मिलती है। लेकिन लेनोवो की मोटो सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन के बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आ गई है। लीक तस्वीर के अनुसाप, कंपनी इस साल अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ज़ेड, एक्स, जी, ई और सी सीरीज़ में 9 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2017 15:27 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 की प्रेज़ेंटेशन स्लाइड लीक हो गई है
  • लेनोवो के सात स्मार्टफोन को हाल ही में वाई-फाई सर्टिफिकेट मिला है
  • मोटो जी5एस में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा
आमतौर पर हम किसी कंपनी के एक या दो स्मार्टफोन के बारे में लीक में जानकारी मिलती है। लेकिन लेनोवो की मोटो सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन के बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आ गई है। लीक तस्वीर के अनुसाप, कंपनी इस साल अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ज़ेड, एक्स, जी, ई और सी सीरीज़ में 9 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा, एक वीडियो में लेनोवो के मोटो एक्स 4की प्रेज़ेंटेशन स्लाइड और कंपनी के आने वाले 7 स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने का खुलासा भी हुआ है।

सबसे पहले बात करते हैं मोटो सीरीज़ की लीक हुई तस्वीर की। इस प्रेज़ेंटेशन तस्वीर को जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने पोस्ट किया। और इस तस्वीर में लेनोवो के मोटो ब्रांड की 5 सीरीज़ के स्मार्टफोन दिख रहे हैं। बेहद किफ़ायती बताई जा रही सी सीरीज़ में कंपनी मोटो सी और मोटो सी प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। मोटो सी में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले जबकि मोटो सी प्लस में 5 इंच एचडी डिस्प्ले और 4000 एमएएच बैटरी होगी।
Advertisement

मोटो ई सीरीज़ को 'अनलिमिटेड वेल्यू' के तौर पर बताया गया है। लेनोवो मोटो ई और मोटो ई प्लस स्मार्टफोन इसी साल लॉन्च करेगी। मोटो ई में 5 इंच एचडी डिस्प्ले, 2.5डी कर्व्ड ग्लास होगा। इस सीरीज़ में पहली बार फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं मोटो ई प्लस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी।

कंपनी ने इस साल मोटो जी5 लॉन्च किया गया। इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले न ए स्मार्टफोन को 'अनलिमिटेड प्रीमियम' बताया गया है। लीक हुई प्रेज़ेटेशन तस्वीर से पता चलता है कि लेनोवो इस साल मोटो जीएस और मोटो जीएस+ लॉन्च करेगी लेकिन इवान ब्लास का कहना है कि इन फोन के नाम मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस होंगे। कंपनी हमेशा अपने फोन के साथ जेनरेशन नंबर देती है इसलिए ब्लास की बात सही लगती है। मोटो जी5एस में एक 5.2 इंच फुल  एचडी डिस्प्ले और फुल मेटल बॉडी होगी। जबकि मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और एक डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
Advertisement

एक्स सीरीज़ की बात करें तो, इस सीरीज़ के लिए कंपनी ने 'अनलिमिटेड परफेक्शन' का ज़िक्र किया है। लेकिन एक बार फिर असमंजस की स्थिति है क्योंकि कंपनी की लीक स्लाइड में मोटो एक्स नाम है जबकि इस फोन के मोटो एक्स4 नाम से आने की उम्मीद है। बहरहाल, इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुल एचडी, कर्व्ड एज और एक स्मार्टकैम दिया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, फोन की प्रेज़ेंटेशन इससे पहले चीनी वेबसाइट बायदू पर लीक हुई थी। और फोन में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3800 एमएएच की बैटरी होने का पता चला था। प्रेज़ेंटेशन वीडियो से यह भी पता चला था कि फोन में कर्व्ड किनारे और एक स्मार्ट कैमरा फ़ीचर होगा।
Advertisement

आखिरी में बात करते हैं मोटो ज़ेड सीरीज़ की, जिसे 'अनिलिमिटेड क्षमताओं' से लैस बताया जा रहा है। लेनोवो 2017 में अपने मोटो ज़ेड प्ले और मोटो ज़ेड फोर्स स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च करेगी। मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट होगा। वहीं मोटो ज़ेड फोर्स में एक शैटरशील्ड स्क्रीन और गीगाबिट एलटीई व मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट दिया जाएगा। गीगाबिट एलटीई के लिए अभी सिर्फ स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर सपोर्ट करता है, इसलिए मोटो ज़ेड फोर्स में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर या इससे नया प्रोसेसर हो सकता है।

इसके अलावा, मोबाइलएक्सपोज़ की रिपोर्ट के अनुसार, लेनोवो के 7 मोटो ब्रांड स्मार्टफोन को वाई-फाई अलायंस से वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला है। इन डिवाइस के मॉडल नंबर एक्सटी से शुरू होते हैं। इन स्मार्टफोन के मॉडल नंबर एक्सटी1770, एक्सटी1772, एक्सटी1773, एक्सटी1724, एक्सटी1725, एक्सटी1726 और एक्सटी1721 हैं। ख़ास बात है कि इन फोन के एंड्रॉयड 7.0/7.1.1 पर नूगा वर्ज़न पर चलने का पता चला है। इन फोन को सी/ई सीरीज़ में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इन सभी डिवाइस में क्वाड-कोर मीडयाटेक एमटी6737 प्रोसेसर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.