लेनेवो के दो फोन बेंचमार्क साइट पर हुए लिस्ट, मोटो ई थर्ड जेनरेशन होने का अनुमान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 14:47 IST
लेनोवो ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन लेनोवो वाइब के5 और वाइब के5 प्लस लॉन्च किए थे। इससे पहले कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन लेनोवो के3 नोट का अपग्रेड स्मार्टफोन वाइब के4 नोट भी पेश किया था। लेकिन अब इस चीनी कंपनी द्वारा दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी सामने आई है। जीएफएक्सबेंच पर एक जैसे स्पेसिफिकेशन वाले  लेनोवो के दो नए स्मार्टफोन की लिस्टिंग की गई है।

सबसे पहले जर्मनी की वेबसाइट पर दी गई खबर के मुताबिक, लेनोवो के ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर और 5 इंच एचडी डिसप्ले से लैस होंगे। इन फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इन नए फोन के 8 मेगापिक्सल का रियर जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के साथ आने का दावा किया गया है। दोनों फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो प्री-इंस्टॉल होने की भी खबर है।

इसके अलावा आने वाली दोनों डिवाइस के कोडनेम एक्सटी1700 और एक्सटी1706 दिए गए हैं। एक्सटी के बाद चार नंबर होने से इनके असल में मोटोरोला हैंडसेट होने के भी संकेत मिलते हैं।

इससे पहले आई रिपोर्ट में पता लगा था कि कंपनी मोटोरोला लेनोवो फोन बनाने पर भी काम कर रही है। आने वाले हैंडसेट अगली जेनरेशन के मोटोरोला मोटो 3 होंगे या फिर लेनोवो मोटो ई? यह तो आने वाले समय में ही पता लगेगा।

हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  3. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  2. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  4. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  5. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  7. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  8. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  9. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  10. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.