लेनेवो के5 नोट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2016 15:50 IST
वाइब के4 नोट स्मार्टफोन को लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद लेनेवो ने अपना के5 नोट हैंडसेट चीन में लॉन्च किया है। 1099 चीनी युआन (करीब 11,350 रुपये) कीमत वाले लेनेवो के5 नोट कंपनी के घरेलू मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लेनेवो वाइब के4 नोट की तरह के5 नोट को भी फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा जाएगा। फिलहाल, इस हैंडसेट को सिर्फ चीन में उपलब्ध कराया गया है।

(पढ़ें: लेनेवो के5 नोट बनाम लेनेवो वाइब के4 नोट बनाम लेनेवो के3 नोट)

अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने अभी लेनेवो के5 नोट को चीन के बाहर उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं कहा है।

लेनेवो के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि इस सेंसर का इस्तेमाल वाइब के4 नोट में भी किया गया है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमस स्पीकर हैं जो के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है।
Advertisement

के4 नोट की तरह लेनेवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। के5 नोट स्मार्टफोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

लेनेवो के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनेवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 एपरचर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

लेनेवो चाइना की लिस्टिंग के मुताबिक, इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी के वाइब यूआई का इस्तेमाल किया गया है। इसमें यूज़र दो नैनो-सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे। के5 नोट में डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.