लेनोवो के5 नोट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, डिजाइन को लेकर नया टीज़र जारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 13:20 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के5 नोट को 1 अगस्त को लॉन्च किया जाना है
  • वीडियो टीज़र में हैंडसेट के डिजाइन में समरूपता की बात की गई है
  • लेनोवो के5 नोट में 4 जीबी रैम होने का खुलासा पहले ही हो चुका है
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लेनोवो के अगले स्मार्टफोन के5 नोट को भारत में एक अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी लेनोवो के5 नोट के लिए माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। कंपनी ने हाल ही में टीज़र जारी करके खुलासा किया था कि यह हैंडसेट 4 जीबी रैम से लैस होगा। अपने कंपनी ने इस फोन के डिजाइन के संबंध में नया टीज़र जारी किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इशारों में बता दिया है कि लेनोवो के5 नोट हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

नए वीडियो टीज़र की बात करें तो इसमें हैंडसेट के डिजाइन की बात की गई है। इस दौरान हैंडसेट के कुछ हिस्सों की झलक भी देखने को मिली है। वीडियो के वॉयस ओवर में डिजाइन में समरूपता का ज़िक्र किया गया है। हैंडसेट की झलक की बात करें तो लेनोवो के के-सीरीज का एक्सक्लूसिव लुक इस स्मार्टफोन को भी दिया गया है।

लेनोवो के5 नोट हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसका खुलासा खुद इस ई-कॉमर्स रिटेलर ने ट्विटर पर किया जिसकी पुष्टि लेनोवो इंडिया के ट्विटर प्रोफाइल से की गई।

इससे पहले कंपनी ने शुक्रवार को ट्विटर पर के5 नोट की एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ लेनोवो ने लिखा था, ''आप किस तरह के मल्टीटास्कर हो? जानें। आपके सभी सवालों का जवाब #KillerNote5 के साथ नीचे है और जीतें ईयरफोन। '' इसके अलावा ट्वीट की गई तस्वीर पर लेनोवो के5 नोट में 4 जीबी रैम का खुलासा भी किया गया था।
Advertisement

ख़ास बात यह है कि इससे पहले इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम होने की खबरें थी। लेकिन हो सकता है कि कंपनी चीन में लॉन्च हुए के5 नोट से अलग वेरिएंट भारत में पेश करे।
Advertisement

लेनोवो के5 नोट को जनवरी में बिना 'वाइब' के चीन में लॉन्च किया गया था। अभी यह पता नहीं है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के दौरान वाइब नाम जोड़ेगी या नहीं। के5 नोट स्मार्टफोन चीन में 1,099 चीनी युआन (करीब 11,350 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था। भारत में भी इस स्मार्टफोन के इसी कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo K5 Note

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.