लेनेवो के4 नोट के डिस्प्ले को लेकर कंपनी ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2015 19:34 IST
लेनेवो के4 नोट के लॉन्च किए जाने में अभी हफ्ते भर का वक्त बाकी है, लेकिन इससे पहले कंपनी अपने नए हैंडसेट के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। नए टीज़र में लेनेवो ने दावा किया है कि के4 नोट ''किलर डिस्प्ले" के साथ आएगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके लेनेवो ने अपने फैबलेट की तारीफ की। कंपनी ने लिखा, "जब डिस्प्ले सिर्फ पिक्सल से कहीं ज्यादा हो।'' वैसे यह तो साफ नहीं है कि इस टीज़र का मतलब क्या है? हमें जानकारी मिली है कि के4 नोट का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के3 नोट वाला ही होगा। संभव है कि नए हैंडसेट के डिस्प्ले में किसी नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। जुलाई में लॉन्च किया गया लेनेवो के3 नोट 5.5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920) ओजीएस आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। और इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पिक्सल प्रति इंच है।

लेनेवो का यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसके लिए एक इवेंट आयोजित करने वाली है। अब तक जारी टीज़र के आधार पर कहा जा सकता है कि लेनेवो के4 नोट में 3 जीबी का रैम, मेटल बॉडी, एनएफसी सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

आपको बता दें कि लेनेवो के3 नोट को इस साल जून महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को यूज़र द्वारा खासा सराहा गया। लेनेवो ने गैजेट्स 360 की जानकारी दी है कि उसने भारत में के3 नोट के 12 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं। लेनेवो के3 नोट के लोकप्रिय होने की एक अहम वजह इसकी कीमत थी। जिस वक्त इस हैंडसेट को लॉन्च किया गया, उस वक्त मार्केट में 10,000 रुपये के रेंज में 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले से लैस चुनिंदा स्मार्टफोन ही उपलब्ध थे। उम्मीद है कि कंपनी इस बार भी कुछ अनोखा करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.