13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे वाला Lenovo K3 Note स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:09 IST
Lenovo ने बहुप्रतिक्षित K3 Note स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत है 9,999 रुपये। यह हैंडसेट ईकॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर से बिकेगा। हैंडसेट का पहला फ्लैश सेल 8 जुलाई को है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत गुरुवार दोपहर 2 बजे शुरू हो जाएगी।   

Lenovo K3 Note में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों LTE बैंड (FDD-LTE 1800MHz Band 3 और TDD-LTE 2300MHz Band 40) के लिए सपोर्ट है। यह Android 5.0 Lollipop ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के Vibe UI का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है और इसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 401ppi है।

यह एक डुअल सिम फोन है, जिसमें 64-bit 1.5GHz octa-core MediaTek MT6572 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2जीबी का रैम।

K3 Note में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement



Advertisement
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी (TD-LTE/ LTE), Wi-Fi, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट उपलब्ध है।

Lenovo K3 Note 3000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो Lenovo A7000 की 2900mAh की बैटरी से थोड़ा बेहतर है। फोन का साइज़ 152.6x76.2x7.99mm है और वजन 150 ग्राम।
Advertisement

इस हैंडसेट को सबसे पहले चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। K3 Note, हाल में लॉन्च हुए Meizu m1 note को कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। वैसे तो दोनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं, पर मुख्य अंतर भारतीय बाजार में दोनों हैंडसेट की कीमत को लेकर है। m1 note ज्यादा महंगा है, यह 11,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर Lenovo India के स्मार्टफोन डिविजन के डायरेक्टर सुधिन माथुर ने कहा, "हम लोग अपने 4जी पोर्टफोलियो को कनज्यूमर्स से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से खुश हैं। अपने कनज्यूमर के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए हमने ऐसे डिवाइस को लॉन्च किया है, जो मल्टीटास्किंग और अविश्वसनीय फीचर्स के साथ आता है, और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। K3 Note मे भविष्य के फीचर्स हैं। इसका मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस शानदार है और परफॉर्मेंस भी बेहतरीन।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.