Lenovo A2010 स्मार्टफोन 4,990 रुपये में, Android 5.1 Lollipop और 4G से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 19 अगस्त 2015 17:36 IST
लेनेवो (Lenovo) ने अपना बजट 4G स्मार्टफोन A2010 लॉन्च किया है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 4,990 रुपये है। लेनेवो ए2010 (Lenovo A2010) एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट (Flipkart) पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 3 सितंबर को शाम 3 बजे आयोजित होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार से ही शुरू हो गए हैं।

आज की तारीख में Lenovo A2010 देश का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन है। इस मामले में हैंडसेट ने हाल ही में लॉन्च हुए 4,999 रुपये की कीमत वाले ज़ेडटीई ब्लेड क्लक्स 4जी (ZTE Blade Qlux 4G) और फीकॉम एनर्जी 653 (Phicomm Energy 653) को पछाड़ा है। Lenovo A2010 में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों LTE बैंड FDD 1800MHz (Band 3) और TDD 2300MHz (Band 40) के लिए सपोर्ट मौजूद है। Lenovo का कहना है कि देश के 4G स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 30 फीसदी है। उम्मीद है कि A2010 के लॉन्च के साथ कंपनी अपनी हिस्सेदारी को और बढ़ाने में कामयाब रहेगी।

(यह भी देखें: Lenovo A2010 बनाम Phicomm Energy 653 बनाम ZTE Blade Qlux 4G)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनेवो ए2010 (Lenovo A2010) स्मार्टफोन 4.5 इंच के FWVGA (480x854) डिस्प्ले के साथ आएगा। डिवाइस में 1GHz MediaTek MT6735m 64-bit quad core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 1GB रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। Lenovo A2010 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का।
Advertisement

A2010 एक डुअल सिम (GSM+GSM) स्मार्टफोन है जो Android 5.1 Lollipop ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Lenovo A2010 में ब्लूटूथ 4.0 LE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, एफएम रेडियो और 4G कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। हैंडसेट 2000mAh की रिप्लेसेबल बैटरी के साथ आएगा।
Advertisement

(यह भी देखें: Lenovo A2010 के सारे स्पेसिफिकेशन)

लेनेवो इंडिया स्मार्टफोन्स के डायरेक्टर सुधीन माथुर ने Lenovo A2010 ने लॉन्च के मौके पर कहा, "भारतीय कंज्यूमर समय के साथ बढ़ रहे हैं और वह पूरी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं। Lenovo का मकसद भारतीय कंज्यूमर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बीच की खाई को पाटना है, वो भी बजट प्राइस में। Lenovo A2010 इसी दिशा में एक कोशिश है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.