1 लाख 28 हजार में 12GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ Leica Leitz Phone 2 फोन लॉन्च, जानें क्या है खास

Leica Leitz Phone 2 के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JPY 225,360 यानी कि करीब 1,28,500 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Leica White कलर में मौजूद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Leica Leitz Phone 2 में 6.6 इंच की UXGA+ IGZO OLED डिस्प्ले है।
  • Leica Leitz Phone 2 में में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है।
  • Leica Leitz Phone 2 की कीमत JPY 225,360 यानी कि करीब 1,28,500 रुपये है।

Leica Leitz Phone 2 में 6.6 इंच की UXGA+ IGZO OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Soft Bank

Leica Leitz Phone 2 को जापान में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन जर्मन कैमरा मेकर तैयार किया गया है, जिसमें 6.6 इंच की वाइड UXGA+ डिस्प्ले है। Leitz Phone 2 में 1 इंच 47.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। प्रोसेसर के लिए यह Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Leitz Phone 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Leica Leitz Phone 2 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Leica Leitz Phone 2 के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JPY 225,360 यानी कि करीब 1,28,500 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Leica White कलर में मौजूद है। बिक्री की बात करें तो जापान में SoftBank वेबासइट के जरिए 18 नवंबर को इसकी बिक्री शुरू होगी। फिलहाल Leica Leitz Phone 2 की ग्लोपबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि Leitz Phone 1 को बीते साल जापान में JPY 187,920 यानी कि करीब 1,25,800 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह Leica Silver कलर ऑप्शन में था।
 

Leica Leitz Phone 2 स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Leica Leitz Phone 2 में 6.6 इंच की UXGA+ IGZO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2730 पिक्सल है। यह 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 20 मिलियन:1 कंट्रास्ट रेशियो है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Leica Leitz Phone 2 एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। प्रोसेसर के लिए यह ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो Leica Leitz Phone 2 में f/1.9 अपर्चर के साथ 47.2 मेगापिक्सल का कैमरा और 12.6 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो Leica Leitz Phone 2 में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है जो कि 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.2 है। सेफ्टी के लिए IPX5 से 1PX8 रेटिंग है जो कि पसीने और पानी से बचाव प्रदान करती है। वहीं IP6X रेटिंग डस्ट से बचाव प्रदान करती है। सेंसर के लिए Leica Leitz Phone 2 में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। Leica Leitz Phone 2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 440 घंटे तक स्टेंडबाय रह सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी चौड़ाई 77mm, लंबाई 161mm, मोटाई 9.3mm और वजन 211 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

12.6-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

47.2-मेगापिक्सल + 1.9-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2730x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.