Lenovo लाने वाली है Legion ब्रांड का गेमिंग फोन

चीनी कंपनी ने लिजियन ब्रांड का एक नया वीबो अकाउंट बनाया है जो गेमिंग फोन के लिए दीवानों के लिए है। यह अकाउंट वैरिफाइड है और इसका अधिकार लेनोवो मोबाइल कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी के पास है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2019 16:01 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो का स्नैपड्रैगन 855 प्लस वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने का था वादा
  • लिजियन ब्रांड के पहले गेमिंग फोन के बारे में कुछ नहीं बताया गया है
  • कंपनी असूस के नक्श-ए-कदम पर चलना चाहती है
जानकारी मिली है कि Lenovo मार्केट में अपने Legion ब्रांड के अंतर्गत गेमिंग स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले भी चीनी मार्केट में लेनोवो ब्रांड के गेमिंग फोन लॉन्च कर चुकी है। लेकिन इस बार कंपनी गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट को और गंभीरता से लेना चाहती है। इसलिए लिजियन ब्रांड के गेमिंग फोन लाए जाएंगे। कुछ ऐसी ही रणनीति Asus ने अपने Republic of Gamers (ROG) ब्रांड के साथ अपनाई थी। इस गेमिंग ब्रांड के कुछ फोन मार्केट में भी उपलब्ध हैं। लेकिन अभी तक लेनोवो के लिजियन गेमिंग फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

चीनी कंपनी ने लिजियन ब्रांड का एक नया वीबो अकाउंट बनाया है जो गेमिंग फोन के लिए दीवानों के लिए है। यह अकाउंट वैरिफाइड है और इसका अधिकार लेनोवो मोबाइल कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी के पास है। संभव है कि इस अकाउंट के ज़रिए लेनोवो के लिजियन ब्रांड के पहले गेमिंग फोन के बारे में जानकारियां साझा की जाए। लेकिन अब तक इस वीबो अकाउंट से फोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं साझा की गई है।
Advertisement

हालांकि, वीबो द्वारा साझा किए गए वीडियो और अन्य पोस्ट से प्रतीत होता है कि गेमिंग फोन पर काम तो चल रहा है। अभी तक Lenovo ने लिजियन ब्रांड के अंतर्गत गेमिंग फोन लॉन्च करने की योजना पर चुप्पी बनाए रखी है। लेकिन प्रतीत होता है कि कंपनी असूस के नक्श-ए-कदम पर चलना चाहती है, अपनी सहायक कंपनी के अनुभवों को इस्तेमाल कर गेमिंग फोन लाने का।

जुलाई महीने में लेनोवो ने बताया था कि वह स्नैपड्रैगन 855 प्लस से लैस एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके बाद से ही कंपनी द्वारा गेमिंग फोन लाए जाने के कयास तेज़ हो गए थे। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद कंपनी ने ऐलान किया कि वह स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस एक स्मार्टफोन लाएगी। कंपनी की ओर से हमें कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Legion, Legion gaming phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  2. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  3. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  6. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  7. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  8. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  9. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.