लेईको के नए स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम होने का खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 अगस्त 2016 18:36 IST
लेईको ले 2 स्मार्टफोन को लॉन्च हुए अभा करीब 4 महीने ही हुए हैं। लेकिन तेजी से बदल रही मोबाइल की इस दुनिया में इसे अब पुराना माना जा सकता है। खबर है कि लेईको इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। एक लीक में नए लेईको स्मार्टफोन की तस्वीर व स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

गिज़चाइना की एक खबर के मुताबिक, लेईको ले 2 के अपग्रेडेड वेरिएंट को लेईको ले 2एस नाम से लॉन्च किया जाएगा। अब इस डिवाइस की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि लेईको ले 2एस दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 8 जीबी रैम होगा। अभी तक बाजार में सिर्फ 6 जीबी रैम तक के ही फोन मौजूद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कथित ले 2एस हैंडसेट को सितंबर की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह फोन 7 या 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। लेईको के इस नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट होगा। ले 2एस में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 5.5 इंच डिस्प्ले, रियर पर सिंगल कैमरा हो सकता है। अभी तक ले 2एस के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन का पता नहीं चला है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन क्वाडएचडी स्क्रीन के साथ आएगा।

अभी तक ले 2एस के बारे में सब कुछ एक रहस्य ही है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इस बारे में कोई जानकारी देगी। ऊपर दी गई जानकारियां कयास ही हैं इसलिए इन पर पूरी तरह भोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.