लेईको ले 2 स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 जून 2016 18:40 IST
चीनी कंपनी लेईको को लेकर खबरे हैं कि कंपनी ले 1एस के अपग्रेड फोन पर काम कर रही है। इस नए संभावित स्मार्टफोन के ले 2 नाम से आने की उम्मीद है। अब यह स्मार्टफोन चीनी टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफेकेशन अथॉरिटी (टेना) पर लिस्ट हो गया है।

इस लिस्टिंग के मुताबिक कोडनेम ले एक्स621 नाम के इस स्मार्टफोन के कुछ टॉप स्पेसिफिकेशन और एक तस्वीर से डिजाइन का खुलासा होता है। लेईको ले 2 फ्रंट पैनल बिल्कुल अपने पिछले फोन की तरह ही दिखता है हालंकि इसके रियर पैनल में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। लेईको 1एस में कोने पर दिये रियर कैमरे से अलग ले 2 में रियर पैनल के बीच में एक रियर कैमरा है। इसके अलावा ले 1एस में दिए गोल आकार वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर में भी बदलाव के साथ ले 2 में फिंगरप्रिंट स्कैनर चौकोर है।
 

ले 2 के रियर पैनल पर नीचे की तरफ कंपनी का लोगो है जबकि स्मार्टफोन को मेटल से बनाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) फुल-एचडी 5.5 इंच डिस्प्ले और डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स20 चिपसेट होने की उम्मीद है। हैंडसेट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर और 6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की बात लिस्टिंग में कही गई है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है और इसकी बैटरी 3000 एमएएच है। फोन का डाइमेंशन  151.1x74.1x7.7 एमएम और वजन 153 ग्राम है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आने का खुलासा हुआ है लेकिन टॉप पर ईयूआई स्किन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले हुई लीक और खबरों के मुताबिक ले 2 में आने वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर के कुछ सुधार के साथ आने की उम्मीद है। फिगंरप्रिंट स्कैनर में 'अल्ट्रासोनिक वैरायटी' होने का दावा किया हा। इसके अलावा इस हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट भी हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.